योगासनों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी माना जाता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हम सभी रोजाना योगाभ्यास की आदत बना लें तो मौजूदा समय में बढ़ रही कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। योग को क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याों के जोखिम को कम करने वाला भी माना जाता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या योगाभ्यास से श्वसन तंत्र की समस्याओं में भी लाभ पाया जा सकता है?
श्वसन से संबंधित कई तरह की बीमारियों के जोखिम को योगासनों से कम करने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ अभ्यास फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ श्वसन प्रक्रिया को आसान बनाने और इसकी जटिलताओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ अभ्यास के बारे में जानते हैं, जो श्वसन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।