Yoga Asanas for Premature Grey Hair: बढ़ती उम्र के कई लक्षण होते हैं। जैसे, बाल सफेद होना और चेहरे पर झुर्रियां आना बुढ़ापे की पहचान होता है। हालांकि मौजूदा समय में बिगड़ी जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कम उम्र में ही बाल की रंगत कम होने लगती है और बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। त्वचा पर भी उम्र से पहले इसका असर दिखने लगता है। कम उम्र में लड़के लड़कियों के बाल जल्द सफेद होना आम समस्या बन गई है। प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब जीवनशैली और तनाव इसका कारण हो सकता है।
वहीं युवा सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई लोग बालों में तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, तो कुछ हीना व डाई का उपयोग भी करते हैं। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद भी अगर बाल सफेद होना कम नहीं होते तो लोग तनाव में आ जाते हैं।
हालांकि योग बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार हो सकता है। योग बालों को घना, मजबूत और सफेद होने से बचाता है। आइए जानते हैं सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए कारगर योगासनों के बारे में।