सामान्यतौर पर सिर में होने वाले दर्द की समस्या को हम सभी कुछ दर्द निवारक दवाइयां खाकर ठीक कर लेते हैं, पर हमारे लिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि सिर का दर्द किस प्रकार का है और इसे ठीक करने का सही तरीका क्या है? सिरदर्द कई प्रकार के हो सकते हैं और इसके अलग-अलग कारण भी हो सकते हैं, इस बारे में जान लेना बहुत आवश्यक होता है। माइग्रेन, सिरदर्द का एक ऐसा ही प्रकार है, इससे पीड़ित व्यक्ति के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सिर के एक तरफ और आंखों में होने वाले इस दर्द के कारण बहुत अधिक असहजता की समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मताबिक माइग्रेन सिर्फ सिर में दर्द ही नहीं मतली, धुंधली दृष्टि, गंध, प्रकाश या ध्वनियों के प्रति अतिसंवेदनशीलता का भी कारण बन सकता है। माइग्रेन की समस्या कछ घंटों तक बनी रह सकती है। कई दवाएं हैं जो माइग्रेन के तीव्र दर्द से राहत प्रदान कर सकती हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दवाइयों से ज्यादा इस समस्या को ठीक करने के लिए वैकल्पिक उपाय लाभदायक हो सकते हैं। माइग्रेन से पीड़ितों के लिए रोजाना योगासनों का अभ्यास करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।