फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: पैरों में अक्सर बना रहता है दर्द? इन योगासनों की मदद से पा सकते हैं आराम

Sat, 16 Jul 2022 12:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पैरों की समस्या के लिए योगासन - फोटो : Istock
योगासनों का अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है, यह हम सभी जानते हैं। तनाव को कम करने, मामूली दर्द से राहत, चिंता दूर करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए योगासनों का अभ्यास करके लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन न सिर्फ पैरों के दर्द को आसानी से कम करने में कारगर हैं साथ ही यह पैरों को मजबूत बनाने और लचीलेपन में सुधार करने में भी कारगर हो सकते हैं?

संपूर्ण शरीर का भार पैरों की मांसपेशियों पर ही होता है, ऐसे में कुछ स्थितियों में इनमें दर्द की समस्या देखने को मिलती रही है, हालांकि यदि आपको यह दर्द अक्सर ही होता रहता है तो इस बारे में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसपर ध्यान न देने से हड्डियों और मांसपेशियों की समस्या हो सकती है जिसके कारण आपके लिए चलना और उठना तक भी कठिन हो सकता है।

पैरों को मजबूत बनाने, शरीर के निचले हिस्से में संतुलन, लचीलापन और इनकी ताकत में सुधार करने में योगासनों के अभ्यास की आदत मददगार हो सकती है। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ इसके लिए किन योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
अधोमुख शवासन योग करने के लाभ - फोटो : istock
अधोमुख शवासन योग का अभ्यास

अधोमुख शवासन योग पैरों और शरीर के निचले हिस्से की ताकत में सुधार करने के साथ रक्त संचरण को बढ़ाने और पैरों की हड्डी-मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह योग मुद्रा आपके हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स, पिंडलियों और पीठ के निचले हिस्से के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को अक्सर पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है वह इस योग का अभ्यास करके लाभ पा सकते हैं। अधोमुख शवासन योग भविष्य में गठिया होने के खतरे को भी कम कर देती है। 
विज्ञापन

3 of 4
वारियर पोज के लाभ - फोटो : Pixabay
वारियर पोज का अभ्यास

वारियर पोज को संपूर्ण शरीर की शक्ति में सुधार करने वाले योगाभ्यास के तौर पर जाना जाता है। यह मुद्रा पैरों को मजबूत बनाने, शरीर के बेहतर संतुलन और स्थिरता में सुधार करने और आपके कूल्हों और कमर की मांसपेशियों को फैलाने में काफी सहायक है। वारियर पोज के अभ्यास की आदत शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों और अंगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
सेतुबंधासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay
सेतुबंधासन योग

सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज़ आपके ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और पीठ के निचले हिस्से को मजबूत करने में मदद करने वाला अभ्यास है। कूल्हे और छाती को खोलने के साथ कमर दर्द की समस्या से परेशान लोगों को आराम दिलाने के लिए सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत फायदेमंद हो सकती है। सेतुबंधासन योग शरीर के निचले हिस्से में रक्त के संचरण को सुधारने और लचीलेपन को बढ़ावा देने वाले अभ्यास में से एक माना जाता है। 



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें