छात्रों को सम्मानित करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मेधावी छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई से लेकर आर्थिक हालात से जूझने, परीक्षा देने तक के अपने संघर्ष, मेहनत और इससे मिली सफलता के बारे में विस्तार से बताया। पर्वतीय जिलों से आए कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि कैसे विषम हालात में वे स्कूल जाते हैं। तेज धूप, आंधी, बरसात और भूस्खलन का सामना भी कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए करना पड़ता है।