फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण बढ़ती जा रही हैं समस्याएं, इन योगासनों की आदत बनाकर रहिए स्वस्थ

Sat, 27 Aug 2022 12:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण बढ़ रही हैं समस्याएं - फोटो : istock
मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही बीमारियों में से अधिकतर के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है। डायबिटीज से लेकर हृदय रोग, कमर से लेकर पैरों में दर्द और कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के लिए भी लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने या घर में रहने वाले लोगों का दिनभर लेटे-लेट टीवी देखते रहने जैसी आदत सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के जोखिम को बढ़ा देती है। ऐसे लोगों की शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है जिसके कारण शरीर पर कई प्रकार नकारात्मक असर हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के जोखिमों को कम करने के लिए नियमित रूप से योगासनों की आदत बनाना फायदेमंद हो सकता है। योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और फिट रखने के साथ अंगों और मांसपेशियों को सक्रिय बनाए रखने में मदद करते हैं।

अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम भी कम होता है। आइए जानते हैं कि लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली समस्याओं को किस प्रकार से दूर किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
भुजंगासन योग का करें अभ्यास - फोटो : Istock
कोबरा पोज योग के लाभ

कोबरा पोज यानी कि भुजंगासन का अभ्यास सिर से लेकर पैरों तक की सभी बड़ी मांसपेशियों के लिए कारगर हो सकता है। यह आसान  सिरदर्द को ठीक करने, आपकी नसों को आराम देकर मन को शांत करने और तनाव की समस्या को कम करने में आपके लिए सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण कमर और पीठ के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है, ऐसे लोगों के लिए भी कोबरा पोज योग के अभ्यास की आदत विशेष लाभप्रद हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
बालासन मनासिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी - फोटो : iStock
बालासन योग से मिलता है लाभ

बालासन योग जिसे चाइल्ड पोज के रूप में भी जाना जाता है, इसका अभ्यास शरीर को आराम देने और मांसपेशियों पर बढ़ रहे अतिरिक्त तनाव को कम करने में आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। इस योग के अभ्यास के दौरान पेट को धीरे से संकुचित करके पाचन को ठीक रखने और पीठ के अभ्यास से रक्त परिसंचरण को सुधारने में मदद मिल सकती है। शरीर से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखकर अपशिष्ट को बाहर निकालने और आपके दिमाग को शांत करने में भी इस योग के लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हलासन योग करने से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
हलासन योग का करें अभ्यास

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में हलासन योग जिसे प्लो पोज के रूप में जाना जाता है उसका अभ्यास करना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। तनाव और अनिद्रा जैसी तेजी से बढ़ती समस्याओं के जोखिम को कम करने में  हलासन योग का अभ्यास आपके लिए मददगार हो सकता है। जब हम तनावग्रस्त होते हैं तो पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, जिसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। हलासन योग का अभ्यास करना इसमें आपके लिए सहायक है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें