फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योगसन: संपूर्ण फिटनेस के लिए जरूरी है शरीर का लचीलापन, इन योगासनों से मिलेगी मदद

Mon, 04 Apr 2022 11:12 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लचीलापन बढ़ाने वाले योग - फोटो : istock
शारीरिक फिटनेस के लिए लचीलेपन को महत्वपूर्ण माना जाता है। चलने-दौड़ने और दैनिक जीवन के सभी काम को आसानी से करने के लिए शरीर का लचीला होना बहुत जरूरी है। हालांकि समय के साथ  गतिहीन जीवन शैली, तनाव, या अनुचित मुद्रा जैसे कारकों के चलते लोगों में इससे संबंधित समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। शरीर में लचीलापन कम होने से झुकना और आसानी से कोई भी कार्य करना अपेक्षाकृत कठिन हो जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को फिटनेस पर ध्यान रखने और जीवनशैली को बेहतर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसमें योगासन आपकी मदद कर सकते हैं।

शरीर के लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करना आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग आसन आपकी मांसपेशियों और जोड़ों में गतिशीलता बढ़ाने के साथ संपूर्ण शरीर के फिटनेस में आपकी मदद कर सकते हैं। कुछ विशेष मुद्राओं का रोजाना अभ्यास करना आपकी शारीरिक क्षमता और मांसपेशियों की ताकत में सुधार करने के साथ शरीर को काफी लचीला बनाने में सहायक हो सकती हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका सभी लोगों को रोजाना अभ्यास करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
मार्जरी आसन के लाभ - फोटो : istock
कैट काउ पोज (मार्जार्यासन)
पेट और कमर की तमाम तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में नियमित रूप से मार्जार्यासन योग का अभ्यास करना काफी फायदेमंद माना जाता है। मार्जार्यासन योग, मांसपेशियों को आराम दिलाने के साथ शारीरिक क्षमता को बढ़ाने, रक्त संचार में सुधार करने और कोर, गर्दन, कंधों, रीढ़ की गतिशीलता और लचीलेपन को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इस योग का अभ्यास आपके लिए शुरुआत में कठिन हो सकता है, इसलिए किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसका अभ्यास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
धनुरासन शरीर को बनाता है फुर्त - फोटो : Pixabay
धनुरासन योग
धनुरासन (बो पोज) योग शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग में आपकी मदद कर सकती है। यह मुख्य मांसपेशियों के साथ-साथ आपकी पीठ, छाती, ग्लूट्स और पैरों की मांसपेशियों में लचीलेपन को बढ़ाने के लिए सबसे कारगर अभ्यास माना जाता है। अगर आपको गर्दन, कंधे या पीठ में दर्द-तकलीफ है तो इस आसन को न करें। किसी विशेषज्ञ की सलाह से और आसन के सही तरीकों को जानना आवश्यक है।
विज्ञापन

4 of 4
हलासन योग के हैं कई लाभ - फोटो : Pixabay
हलासन योग का अभ्यास
हलासन योग का अभ्यास शुरुआत में तो थोड़ा कठिन लग सकता है, पर इसे आपके कंधों, रीढ़ और गर्दन में तनाव को दूर करने के लिए काफी असरदार माना जाता है। रक्तचाप और पाचन की समस्याओं से राहत दिलाने में भी रोजाना इस योग का अभ्यास करना आपको विशेष लाभ प्रदान कर सकता है। हलासन आपकी रीढ़ की हड्डी की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ  पीठ की मांसपेशियों को मजबूती देने और उसे टोन करने में मददगार है।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें