ज्यादा चलने, दौड़ने या थकान के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस तरह का दर्द कुछ ही समय में ठीक भी हो जाता है, पर अगर दर्द की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। पैरों में दर्द होने के कुछ कारण गंभीर भी हो सकते हैं, इसके लिए मांसपेशियों या हड्डियों में होने वाली समस्याओं को भी एक कारण माना जा सकता है, इसमें डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है। पैरों में दर्द के लिए ब्लड क्लॉटिंग या नसों की दिक्कत भी कारण हो सकता है। इस तरह की दिक्कतों का समय पर निदान और इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पैरों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है। योग की मदद से तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। पैरों में दर्द से राहत पाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत विशेष लाभकारी हो सकता है।
आइए जानते हैं कि नियमित रूप से किन योगासनों की आदत बनाना पैरों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित दर्द को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।