फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health 2019:मानसिक रूप से रहना है स्वस्थ तो इन योगासन का करें अभ्यास

Thu, 10 Oct 2019 08:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yoga - फोटो : yoga
मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त  मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में योगा सबसे ज्यादा फायदेमंद है। योगा करने से न केवल शरीर से विकार दूर होते हैं बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूती आती है। आप भी रोजाना योग के अभ्यास से मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह आसन जिन्हें करने से मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
शवासन
यह आसन बेहद ही सरल है। इस आसन को करते ही आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। शवासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और अपने पैरों को बिल्कुल ढ़ीला छोड़ दें। अपने दोनों हाथों को शरीर से थोड़ी दूरी पर ही रखें। अब आप अपने पैर के अंगूठे से शुरुआत करके अपने पूरे शरीर के अंगो पर धीरे-धीरे केंद्रित करना शुरू कर दें। अब अपने मन को शांत कीजिए और महसूस करें कि शरीर में ऊर्जा पैदा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
विपरीत करनी
विपरीत करनी आसन को करने के लिए सबसे पहले दीवार की ओर पैर करके लेट जाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठा लें। ध्यान रहे कि आपके तलवे ऊपर की ओर होने चाहिए और 90 डिग्री का कोण बना लें। अब अपने नितंब को ऊपर उठा लें और उसके नीचे तकिया रख लें। इस अवस्था में आप करीब पांच मिनट तक रह सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
उत्तानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। अब अपने कमर को नीचे की ओर झुका लें और अपने हाथों को पैरों के पंजे पर लगाने की कोशिश करें। अापको तब तक नीचे झुके रहना पड़ेगा जब तक आपके हाथ जमीन पर न स्पर्श हो। उत्तानासन को करते समय ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें