सहज समाधि ध्यान क्या है?
सहज शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है , जिसका अर्थ है ‘प्राकृतिक’ या जो बिना किसी प्रयास के किया जाए’। समाधि एक गहरी, आनंदमयी और ध्यान की अवस्था है। यानि सहज समाधि ध्यान का तात्पर्य है कि एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें हम आसानी से ध्यान कर सकते हैं। सहज समाधि ध्यान से वास्तविक विश्राम की अनुभूति होती है। हम सभी के जिदंगी में ऐसे कई क्षण होते हैं , जब हमारा मन शांत और दुनियादारी के सारे बोझों से दूर होता है। लेकिन कई बार हमारी चाहत होती है कि हम उन क्षणों को दोबारा अनुभव कर पाते। सहज समाधि ध्यान इन्ही क्षणों की अनुभूति करना सिखाता है। एक ध्यान करने के एक प्रक्रिया है , जिसे करने के तुरंत बाद ही हमारा शरीर तनाव और परेशानियों से कोसो दूर हो जाता है और मन को असीम शांति का अनुभव प्राप्त होता है।