Yoga Tips: गर्मियों का मौसम है। इस मौसम में लड़कियां बिना बाजुओं की टी शर्ट या टॉप पहनती हैं। वहीं शाॅर्ट्स या मिनी ड्रेस कैरी करती हैं। मोटी बाजुओं या पैरों में अधिक चर्बी के कारण ऐसे कपड़े पहनने में भद्दा लुक आता है। अधिक मोटापा महसूस होता है। पेट और कमर की चर्बी को आमतौर पर मोटापा समझा जाता है। इसे कम करने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन बाजुओं की चर्बी को कम करने या टोंड लेग्स पाकर आप अपने मन पसंद कपड़ों को सहजता से कैरी कर सकते हैं। हाथों पर चढ़े मोटापे के कारण भद्दा लगता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप हाथ व पैर की चर्बी को कम करने के लिए योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। योग पेट व गर्दन की चर्बी कम करने के साथ ही लेग्स को टोंड बना सकता है।