फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं योग के वो सात मिथक जिन्हें दूर करना है बहुत जरूरी

Mon, 16 Sep 2019 11:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
योग करना सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। योग को आसान और सरल बनाने में बहुत से गुरुओं का अहम योगदान है। योग के गुरुओं ने सही शिक्षा देकर योग जैसे लाभकारी प्रक्रिया को घर-घर पहुंचाया लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के मन में योग को लेकर कुछ भ्रांतियां है। जिसकी वजह से वो योग को करने में सहज नहीं होते हैं। आइए जानें वो कौन से मिथक हैं जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: परंपरागत योग से मोटापा और वजन नहीं घटता है।
तथ्य: बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि परंपरागत योग को करने से मोटापा और वजन घटने में कोई मदद नहीं मिलती है। लेकिन अगर सही तरीके से सही गुरु की मदद से योग किया जाए तो बिना किसी गलत प्रभाव के यह शरीर का वजन घटाने में बहुत मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: योग केवल महिलाओं के लिए सही है।
तथ्य: सच्चाई यह है कि योग चाहे महिला हो या पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। आजकल योग के ज्यादातर गुरु पुरुष ही मिलते हैं। योग को अपनाने के लिए किसी धर्म, जाति, लिंग या उम्र के भेदभाव की जरूरत नहीं है। योग के लिए एक खुली विचारधारा की जरूरत है।

 

4 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: योग करने के लिए शरीर का लचीला होना बहुत जरूरी है।
तथ्य: योग एक कला है जिसे लगातार करने से शरीर में लचीलापन स्वत: आ जाता है चाहे किसी इंसान ने अपने पूरे जीवन में कभी भी किसी तरह का व्यायाम किया हो या नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: योग अन्य व्यायाम की तरह वजन घटाने की साधारण प्रक्रिया है।
तथ्य: योग केवल एक व्यायाम नहीं है जिससे शरीर का मात्र वजन घटता है। योग एक कला है जिसे करने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से आराम मिलता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: योग का मतलब हिंदू धर्म है
तथ्य: ये एक सामान्य प्रश्न है कि योग का संबंध केवल हिंदू धर्म से है। लेकिेन हमने पहले ही बताया योग एक कला है जो हमें सही और स्वस्थ तरीके से जीवन जीने का तरीका बताती है। इसका किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो आजकल विदेश में भी योग को बहुत से लोग मान्यता देने लगे हैं और इसका अभ्यास करने लगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
मिथक: योग गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकती हैं।
तथ्य: ये सही नहीं है लेकिन गर्भवती महिलाओं को योग करने से पहले किसी गुरु की मदद लेनी चाहिए। वैसे भी आजकल बहुत से योग के आसन को इस हिसाब से बताया जाता है जिससे कि गर्भवती महिलाएं आसानी से कर सकें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें