हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नुमाइशपुरवा में कुश आश्रम में एक संस्था की बैठक के दौरान भाजपा नेता की मौजूदगी में ही पड़ोस में स्थित मंदिर में मूर्ति को तोड़ दिया गया। अन्य मूर्तियों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान मोहल्लेवासी आ गए तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 5
मंदिर के चैनल पर अंदर और बाहर से पड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। नुमाइश पुरवा में कुश आश्रम है। एक संस्था की ओर से इसका संचालन किया जाता है। रविवार दोपहर यहां आयोजित संस्था की बैठक में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें कुश आश्रम का संचालन करने के लिए अध्यक्ष भी चुना गया।
विज्ञापन
3 of 5
कुश आश्रम में बिखरा पड़ा गृहस्थी का सामान और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पड़ोस में ही स्थित एक मंदिर के अंदर घुसकर अंदर से ताला डाल दिया। इसके बाद हथौड़े से मूर्ति को तोड़ दिया। मंदिर में स्थापित कुछ अन्य मूर्तियों को भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मोहल्ले वासियों को इसकी भनक लग गई तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने लगे।
4 of 5
मंदिर के अंदर पड़े ताले को खोलने की कोशिश करते मोहल्लावासी व मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
यहां हालात देखकर संस्था के अधिकांश लोग मौके से चले गए। इसी बीच घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने राजेंद्र कुशवाहा निवासी लोना थाना मझिला और सर्वेश पुत्र जगरूप निवासी गदरिया थाना पाली को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की तहरीर योगेश मिश्रा पुत्र चंद्रप्रकाश मिश्रा ने दी है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
भाजपा नेता बोले घटना निंदनीय, पुलिस करे कार्रवाई
भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या ने अमर उजाला को बताया कि मूर्ति तोड़े जाने की घटना निंदनीय है। पुलिस को इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे, लेकिन यह नहीं समझ पाए कि कब घटना हो गई।