बारिश का मौसम शुरू होते ही बीमारियों का होना भी शुरु हो जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए जरुरी है कि अपनी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करें। मानसून के मौसम में अगर आप खाने में सही चीजों का इस्तेमाल करेंगें तो इस समय होने वाली किसी भी बीमारी या फिर संक्रमण से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से ऐसे आहार हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप को लाभ होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
तुलसी
तुलसी का पौधा सब के घरों में होता है। अगर बारिश के मौसम में रोज तुलसी के चार पांच पत्तों का सेवन किया जाए तो ये बहुत लाभदायक होता है। तुलसी के पत्तों को आप सलाद में मिलाकर या फिर गुड़ के साथ खा सकते हैं। चाय के शौकीन लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर हर्बल चाय के रुप में भी पी सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
लहसुन का सेवन
बारिश के मौसम में लहसुन का सेवन थोड़ा अधिक मात्रा में करने से आपको लाभ जरुर होगा। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शरीर के विषैले पदार्थों को भी निकालने में मदद करता है इसलिए सब्जियों या फिर सूप में इसकी दो चार कलियां जरुर डालें। आप लहसुन का सेवन भून कर भी कर सकते हैं।
4 of 6
आम है जरुरी
बारिश के मौसम में पके हुए आम तो आपको बाजार में खूब मिल जाएगें और अगर आप भी इस फल के दीवाने है तो इस मौसम में आम का सेवन जमकर करें। इसके सेवन से पाचन क्रिया तो दुरुस्त रहती है साथ ही त्वचा में होने वाले संक्रमण से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
नारियल पानी
नारियल पानी को आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को तरोताजा रखते हैं। बारिश के मौसम में पेट या फिर लीवर से जुड़े किसी भी संक्रमण को दूर करने में यह मदद करता है। इसको पीने से शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
जीरा है फायदेमंद
मानसून के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या बहुत से लोगों को घेर लेती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जीरे का सेवन करना शुरु करें। साथ ही पेट की किसी भी तकलीफ को दूर करने के लिए भी जीरा एक बढ़िया उपाय है।