अवैध हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी के अनुसार मदरसे से संचालक शेरकोट के मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद साजिद, स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी फईम अहमद, अजीजुर्रहमान, धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी जफर इस्लाम, अफजलगढ़ के मनोहरवाली भूतपुरी निवासी सिकंदर अली, बिहार के अररिया जिले के थाना जूकी हाट के गांव काकन निवासी मोहम्मद साबिर को दबोचा गया। उनके पास से 315 बोर के तीन तमंचे, 252 कारतूस, 32 बोर का रिवॉल्वर, 16 कारतूस, 32 बोर का पिस्टल, दो मैगजीन व 16 कारतूस व छह मोबाइल बरामद किए थे। यह सभी हथियार दवा के डिब्बों में रखे थे।