महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी योगासन बहुत अच्छा है। क्या आपको पता है कि कुछ योगासन पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। ये योगासन आयुर्वेदिक दवाओं से भी ज्यादा कारगर है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में।
विज्ञापन
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
2 of 8
बटरफ्लाई पोज
जमीन पर बैठकर दोनों घुटनों को इस तरह मोड़े कि आपके पैरों के तलवे आपस में जुड़ जाएं। करीब 3 मिनट तक इस आसन को करें और जोर-जोर से सांस लेते रहें। इस आसन को करने से पुरुषों की यौन क्षमता तेजी से बढ़ती है।
विज्ञापन
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
3 of 8
अर्ध कमल पोज
इस योगासन में पैरों को मोड़कर हाथों की दोनों कोहनियों को घुटनों पर रख , ब्रह्मा की तरह हाथों की उंगलियों को मोड़ कर बैठे। साथ ही सांस लेते रहें एवं छोड़ते रहें। ऐसा करने से दिमाग पर काफी असर होता है। मन शांत होता है और पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ती है।
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
4 of 8
चेयर पोज
इस योगाासन में कुर्सी पर बैठने की तरह ही शरीर को मोड़ना पड़ता है। करीब 15 सेकेंड तक 10 बार इस आसन को करें। इससे पुरुषों के शरीर में सेक्स हॉरमोन का सही तरीके से संचालन होता है।
विज्ञापन
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
5 of 8
रनर स्ट्रेच पोज
स्पोटर्स में दौड़ने से पहले एथलीट जिस प्रकार तैयार होते हैं ठीक उसी प्रकार शरीर को स्ट्रेच करना पड़ता है। इस पोज में 10 बार धीरे-धीरे सांस लें। करीब 60 सेंकेंड तक इस पोजिशन को दोहराएं। ऐसा करने से पुरुषों में सेक्स करने की क्षमता और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
विज्ञापन
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
6 of 8
कोबरा पोज
इस योगासन में पेट के बल लेटकर हथेलियों पर जोर देते हुए शरीर को पीछे की तरफ मोड़ना पड़ता है। इस पोज को हर 30 सेकेंड में 3 मिनट तक करें। साथ ही लंबी-लंबी सांसे भी लें। ऐसा करने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही सेक्स हॉरमोन बैलेंस्ड होते हैं।
विज्ञापन
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
7 of 8
मेंढक पोज
यह आसन सेक्सुअल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। ये आसन आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इस आसन में मेंढक की तरह बैठना पड़ता है जिसमें पैरों और हाथों की उंगलियां ही सिर्फ जमीन को छूती हैं।
छोड़िए जड़ीबूटियां, ये योगासन बढ़ा देंगे आपकी मर्दानगी
8 of 8
ब्रिज पोज
अपने पीठ पर लेटकर पैरों के बल ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें। इस आसन को भी 30 सेकेंड के अंतराल में करीब 3 मिनट तक करें। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है और दिमाग तेजी से काम करने लगता है। इससे शरीर में सेक्स के लिए एक अलग एनर्जी मिलती है।