फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो ये पांच एक्सरसाइज जरूर करें, बिना दवाई के लो हो जाएगा बीपी

Wed, 30 Oct 2019 07:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
exercise - फोटो : pixa
हाई ब्लड प्रेशर  की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर से हृदय से संबधित बीमारियां भी होने लगती हैं। इसलिए  हाई ब्लड प्रेशर को नियत्रंण में रखने के लिए केवल दवाईयों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। दवाईयों का अत्यधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए  हाई ब्लड प्रेशर  की समस्या को कम करने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह एक्सरसाइज  हाई ब्लड प्रेशर  को नियत्रंण में रखने में सहायक है और हृदय को भी स्वस्थ रखते हैं। इन एक्सरसाइज को आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं यह एक्सरसाइज। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
कार्डियो एक्सरसाइज
कार्डियो एक्सरसाइज हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। कार्डियो एक्सरसाइज हमारे हृदय के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में सहायक है। कार्डियो एक्सरसाइज करने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। अगर आपको हाई  ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि तेज चलना, नृत्य करना, रस्सी कूदना, तैरना, साइकिल चलाना या जंपिंग जैक जैसे ही हल्के कार्डियो एक्सरसाइज करें। 
विज्ञापन

3 of 5
एक्सरसाइज - फोटो : social media
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से एक बड़ी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी  स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के सरल अभ्यासो का प्रयास करें। 

4 of 5
- फोटो : social media
स्ट्रेचिंग
स्ट्रेचिंग करने से शरीर मेें लचीलापन आने लगता है। स्ट्रेचिंग से पीठ और कमर का दर्द  भी कम होता है। हाइ ब्लड प्रेशर वाले लोग स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग करने से बल्ड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। लेकिन स्ट्रेचिंग करने से पहले स्ट्रेचिंग के प्रकार, तीव्रता और समय को ठीक तरह से समझ लें। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
सीढ़ियां चढ़ना
ब्लड प्रेशर को कम और हृदय को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है। सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। जिसका सीधा असर आपके हृदय पर पड़ता है। इसलिए आज से ही लिफ्ट के बारे में सोचना छोड़ दीजिए। ज्यादा से ज्यादा सीढ़ियों का प्रयोग करना शुरू कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें