फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: सूर्यनमस्कार के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप? बनाइए दिनचर्या का हिस्सा

Tue, 21 Jun 2022 12:28 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सू्र्य नमस्कार करने के लाभ - फोटो : Amarujala
योगासन, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए सदियों से किए जाने वाले अभ्यास हैं। इसमें भी सूर्य नमस्कार के अभ्यास को विशेषज्ञ काफी कारगर मानते आ रहे हैं। सूर्य नमस्कार जीवन देने वाली ऊर्जा के लिए कृतज्ञता और प्रेम की पेशकश करते हुए सूर्य को किया जाने वाला एक नमस्कार है। सूर्य ऊर्जा, शक्ति और जीवन का प्रयाय माने जाते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास को विशेषज्ञ  शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने, शरीर पर बेहतर नियंत्रण पाने, मन की शांति औऱ शरीर के संतुलन के लिए आवश्यक मानते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर, श्वास और चेतना के बीच संबंध गहरा होता है और यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

योग के बारे में भ्रांतियों को दूर करने तथा इसके अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस अंक में हम सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

इस साल के योग दिवस का थीम है- योग और मानवता। शोध में बताया गया है कि सूर्यनमस्कार योग के अभ्यास की आदत संपूर्ण मानव समाज के लिए लाभप्रद हो सकती है। आइए इस योग के अभ्यास के तरीके और इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य नमस्कार के लाभ - फोटो : Pixabay
सूर्य नमस्कार करने का तरीका

सूर्य नमस्कार 12 योगासनों का संयुक्त समूह है। सभी के अभ्यास की विधि अलग-अलग है, अपनी सेहत के अनुसार अभ्यास के चयन के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रणाम आसन, हस्तउत्तानासन, हस्तपाद आसन, अश्व संचालन आसन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन,अश्वसंचालन आसन, हस्तपाद आसन, हस्तउत्थान आसन और ताड़ासन अभ्यास को सूर्यनमस्कार के आसनों में किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य नमस्कार योग से क्या होता है? - फोटो : istock
सूर्य नमस्कार करने से होने वाले लाभ

सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास की आदत बनाकर आप कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इस योग का अभ्यास वजन घटाने में मदद करता है।
  • मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है।
  • पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक अभ्यास है।
  • अनिद्रा से लड़ने में मदद करता है।
  • मासिक धर्म को ठीक रखने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। 
  • फ्रोजन शोल्डर की समस्या में उपयोगी।
  • रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग में मदद करता है।
  • कूल्हों के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • तंत्रिका तंत्र के संतुलन में सुधार करता है।
  • रक्त शर्करा और ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने वाला अभ्यास।
  • तनाव के स्तर नियंत्रित करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

4 of 4
योग करने के फायदे - फोटो : Istock
सूर्य नमस्कार से संबंधित सावधानियां

वैसे तो सूर्य नमस्कार के अभ्यास को अध्ययनों में काफी कारगर बताया गया है हालांकि कुछ स्थितियों में इसके अभ्यास को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को सूर्य नमस्कार के कुछ आसन न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे पीठ और पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को भी कुछ अभ्यास से बचना चाहिए। किसी भी अभ्यास को करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक माना जाता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें