माउंटेन पोज के लाभ
- फोटो : Pixabay
माउंटेन पोज़ से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से ताड़ासन योग का अभ्यास करना शरीर को कई तरह से लाभ दे सकता है। इस आसन का निरंतर अभ्यास आपके समग्र स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में मदद करता है।
- शरीर के लचीलेपन में सुधार करने वाला योग।
- कमर, पीठ और पैरों के दर्द से राहत मिलती है।
- स्वस्थ वजन प्रबंधन के लिए कारगर योगासन।
- तनाव से राहत दिलाने में सहायक।
- मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
- सांस लेने के पैटर्न में सुधार करने में मददगार योग।
- पाचन तंत्र में सुधार करने में सहायक।
- शरीर के बैलेंस को बेहतर रखने वाला योगासन।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।