फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day Yoga: बनने वाली हैं मां? जानें गर्भावस्था में कौन से योगासन करें और किन योग के अभ्यास से बचें

Sun, 14 May 2023 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pregnancy yoga

Mother's Day Yoga Asanas during Pregnancy हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे दुनिया की हर मां के नाम समर्पित दिन होता है। इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराते हैं और उन्हें इस दुनिया में लाने, पालन पोषण करने व उनके स्नेह के लिए धन्यवाद करते हैं। महिलाओं के लिए भी मां बनना और मातृत्व की भावना को महसूस करना बेहद खास अहसास होता है। इस भावना को महसूस करने के लिए महिलाओं को अपनी गर्भावस्था के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था में स्वस्थ रहने और प्रसव के दौरान कोई परेशानी न हो, इसलिए गर्भवती को पौष्टिक आहार के साथ ही नियमित कुछ योगासन का अभ्यास करना चाहिए। मां बनने जा रही हैं तो इस मदर्स डे से शुरू कर दें नियमित तौर पर कुछ योगासनों का अभ्यास और जान लें कि गर्भावस्था में क्या नहीं करना चाहिए।
 

विज्ञापन

2 of 5
Chair Pose - फोटो : pixabay
गर्भवती के लिए योग

चेयर पोज

गर्भवती महिलाओं के लिए चेयर पोज का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से जांघों और पेल्विक की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही इस योग से प्रारंभिक गर्भावस्था में अतिरिक्त वजन को कम करने में भी सहायता मिलती है। हालांकि गर्भावस्था में कोई भी योग करने से पहले एक बार डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह ले लें।
विज्ञापन

3 of 5
butterfly pose - फोटो : istock
भद्रासन योग का अभ्यास

गर्भावस्था में महिलाएं भद्रासन का अभ्यास कर सकती हैं। इस योग से जांघ और पैरों के अंदरूनी हिस्से की थकान को दूर किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए सीधे बैठकर अपने पैरों को इस तरह मोड़ें जैसे कि तितली के पंख हों। इस दौरान हाथों को घुटनों पर रखकर गहरी सांस लें। प्रेग्नेंसी के दौरान की जटिलताओं को कम करने के साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भद्रासन फायदेमंद योग है।

4 of 5
sukhasana - फोटो : pixabay
सुखासन

स्वस्थ शिशु और प्रसव के दौरान की जटिलताओं से बचने के लिए गर्भवती को नियमित तौर पर सुखासन का अभ्यास का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। अनिद्रा से राहत मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है। गर्भवती अपनी क्षमता के अनुसार ही सुखासन का अभ्यास करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pregnancy - फोटो : iStock
गर्भवती को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
 
  • गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों तक खड़े होकर किए जाने वाले आसन करें।
  • अधिक थका देने वाले या ज्यादा फुर्तीले आसन के अभ्यास से बचें।
  • गर्भावस्था के चौथे और पांचवे महीने कोई भी योगासन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपने पहले कभी योग नहीं किया तो प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही यानी 14वें हफ्ते के आसपास से योग करना शुरू करें।
------------------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें