फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में इन डिब्बों का इस्तेमाल हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्यों?

Sat, 02 Dec 2017 09:04 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्यादातर घरों में मसाले प्लास्टिक के डिब्‍बे में ही रखे जाते हैं। लेकिन क्या कभी यह जानने की कोशिश की है कि जिस डिब्‍बे में आप मसाले या अन्य खाने-पीने की चीजें रख रही हैं, वह उस फूड आइटम के लिए सुरक्षित है भी या नहीं।

पढ़ें- थुलथुला पेट करता हैं शर्मिंदा तो ये एक्सरसाइज करेगी कमाल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शोध की मानें, तो मसालों को प्लास्टिक के डिब्बों में रखने से मोटापा, न्यूरोलॉजिकल और स्पर्म संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।  प्लास्टिक आइटम्स में BPA के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल  होने वाला केमिकल है प्थालेट्स। ये केमिकल्स शरीर के हार्मोन्स को ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि इससे  मोटापा, डायबिटीज, जल्दी बुढ़ापा आने और ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
प्लास्टिक में अन्य रासायनिक तत्व भी पाए जाते हैं, जो भोजन को गर्म करते समय उसमें घुल जाते हैं। इसलिए अच्छा हो कि आप इन मसालों को कांच के डिब्बों में ही रखें। सबसे सुरक्षित डिब्बे कांच के ही माने जाते हैं। अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल कर भी रही हैं, तो खाने की चीजों को रखने के लिए 1, 2, 4 और 5 कैटेगरी का प्लास्टिक सही है। 
विज्ञापन

4 of 4
ये बेहतर फूड ग्रेड कैटेगरी में आते हैं। नंबरिंग के अलावा BFA फ्री, BFR फ्री या लेड फ्री का मार्क भी देखें। 2-3 साल में प्लास्टिक कंटेनर व बॉटल आदि बदल दें, क्योंकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने से प्लास्टिक खाने में खतरनाक केमिकल छोड़ने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें