अगर आप भी सलमान खान की तरह सिक्स पैक एब्स बनाने का सपना देखते हैं तो अब घर बैठे बिना जेब ढीली किए आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं। जानिए कैसे
पढ़े- कॉन्फिडेंस को दोगुना कर देगा ये योगासन, घर पर आजमाकर देखें
विज्ञापन
2 of 4
घंटों जिम में वक्त और पैसा बहाने की जगह इस खास योगासन की मदद लीजिए। इसकी मदद से कुछ ही समय में आप घर बैठे अपने पसंदीदा सेलेब्स की तरह लोगों के सामने टशन मारते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
3 of 4
नियमित रूप से चक्रपादासन का अभ्यास करने से पेट और जांघ की चर्बी कम होने के साथ सिक्स पैक एब्स भी बनाएं जा सकते हैं।
विधि-
-सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर पीठ के बल लेट जाएं।
-इसके बाद अपने दाएं पैर को बिना घुटना मोड़ते हुए जमीन से 15 सेमी ऊपर उठाएं।
-सांस भरते हुए दाएं पैर को गोलाकार घुमाते हुए ऊपर की ओर लेकर आएं।
-इसके बाद सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे की ओर लाएं। ऐसा करते समय बड़ा गोला बनाने की कोशिश करें।
-ये आसन जांघ, हिप्स और पेट के आसपास की चर्बी को घटाता है।
-इस आसन को 10 बार क्लॉक और एंटी क्लॉक की तरह करना है। दूसरे पैर से भी इस क्रिया को ऐसे ही दोहराएंगे। फिर शरीर को ढीला छोड़ देंगे।
ध्यान रखें -
-जब भी आप कमर के बल लेटे तो सीधा कभी नहीं उठें क्योंकि ऐसा करना आपकी कमर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
-जो लोग कमर के दर्द से पहले ही परेशान हैं वो किसी कुशल योग प्रशिक्षक की सलाह के साथ ये योग करें।