आम आदमी पार्टी (आप) का अंदरूनी कलह एक बार फिर सतह पर आ गया है। रविवार को आप विधायक अमानतुल्ला खान का निलंबन रद्द होने के बाद वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पार्टी के आला नेतृत्व पर भड़के। विश्वास ने अमानतुल्ला को मोहरा बताते हुये इसके भीतर गहरी सियासी साजिश की आशंका भी जाहिर की। दिलचस्प यह कि विवाद उस वक्त गहराया है, दो दिन जब पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। वहीं, आप की पांचवी सालगिरह भी नजदीक है।
विज्ञापन
2 of 8
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कुमार विश्वास को भाजपा का मुखौटा बताने का आरोप लगाने वाले अमानतुल्ला खान को पार्टी से निलंबित कर दिया था। आरोपों की जांच के लिये पार्टी ने एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। वरिष्ठ नेता आशुतोष के नेतृत्व में गठित कमेटी ने अमानतुल्ला के निलंबन को रद्द करने की सिफारिश की है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की सर्वोच्च इकाई पीएसी के ज्यादातर सदस्य कमेटी की सिफारिश से राजी थे। इसके बाद अमानतुल्ला का निलंबन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
कुमार विश्वास
- फोटो : ANI
अमानतुल्ला की पार्टी में वापसी से खफा कुमार विश्वास शीर्ष नेतृत्व पर जमकर भड़के। विश्वास के मुताबिक, पांच साल में पहली बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बतौर वक्ता उनका नाम तक नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता चाहेंगे तो वह परिषद में अपनी बात रखेंगे। इस दौरान वह बैक टू बेसिस पर चर्चा करेंगे। बकौल विश्वास, अमानतुल्ला सिर्फ एक मुखौटा है। मैं नीम की तरह कड़वी दवा हूं। मैंने तो बैक टू बेसिक का नारा दिया था, लेकिन कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। दो नवंबर को जो बैठक है उसके वक्ताओं में मेरा नाम नहीं है।
4 of 8
Kumar vishwas
विश्वास के मुताबिक, उन्हें पार्टी में साइड लाइन किया जा रहा है। यह आप की पुरानी परंपरा है। पहले मयंक गांधी और अंजलि दमानिया प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के साथ ऐसा ही हुआ है। परिषद की बैठक से पहले एक बार फिर पुरानी चालें चली जा रही हैं। विश्वास ने बताया कि उन्हें जानूबझकर राजस्थान भेजा गया। हमने बैक टू बेसिस की बात की। छात्र संघ चुनाव में पार्टी की छात्र इकाई ने बेहतर किया। लेकिन कुछ लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है। विश्वास ने माना कि उनकी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात हुयी है। लेकिन उन्होंने इसके बारे में बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
कुमार विश्वास
- फोटो : YOUTUBE
कुमार विश्वास ने कहा कि उनके लिए अमानतुल्ला या राज्यसभा मुद्दा नहीं है। अमानतुल्ला तो लोक जन शक्ति पार्टी से आया नेता है। उनके खिलाफ इलाके में कई संगीन आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके दरवाजे से राज्यसभा की कई सीटें वापस गई हैं, दूसरी पार्टी से आये लोगों की वजह से आप भी भाजपा व कांग्रेस बन रही है। उन्होंने अपील की कि सभी नेताओं को पीछे लौटकर देखना होगा। कुमार विश्वास के ऊपर निजी हमलों से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
6 of 8
कुमार विश्वास
- फोटो : SELF
राज्य सभा की सदस्यता मानी जा रही विवाद की जड़
आप के सूत्र बताते हैं कि विवाद की जड़ में राज्य सभा की सदस्यता है। फरवरी में दिल्ली से आप को 3 राज्यसभा सीटें मिलनी हैं। माना जा रहा है कि संजय सिंह, कुमार विश्वास और आशुतोष को सीट मिलनी चाहये। विश्वास ने राज्य सभा जाने की अपनी इच्छा पहले भी कई मौकों पर जाहिर की है। लेकिन पार्टी ने कोई भरोसा किसी को नहीं दिया है। वहीं, दूसरे नेता भी इस दौड़ में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
कुमार विश्वास
- फोटो : SELF
दो नवंबर को होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दो नवंबर को अलीपुर में होनी है। पार्टी की पांचवीं बैठक में करीब 450 सदस्य हिस्सा लेंगे। परिषद दो दिनों तक पार्टी की मौजूदा स्थिति व भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करेगी। इसमें दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार, चुनाव लडने और संगठन पर बात होगी। कुमार विश्वास के मीडिया में आने के बाद संभव है कि यह मामला भी परिषद में तूल पकड़े। इसका इशारा भी विश्वास ने यह कहकर कर दिया है कि वक्ताओं में नाम शामिल न होने के बावजूद अगर कार्यकर्ता चाहेंगे तो वह परिषद में अपनी बात रखेंगे।
अमानतुल्ला की सफाई
विधायक अमानतुल्ला खान का कहना है कि उन्हें पार्टी नेता आशुतोष का फोन आया था कि आपका निलंबन रद्द कर दिया गया है। कुमार विश्वास से न आमना-सामना हुआ, न कभी बातचीत। वह वरिष्ठ नेता हैं। उस वक्त उनकी नाराजगी दूर करने अरविंद केजरीवाल खुद गए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी से बाहर होने की वजह से पार्टी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पा रहा था। अभी गुजरात और उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं जहां उनकी जरूरत समझी गयी है।