फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

Sun, 12 Feb 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पथरी
पथरी का दर्द लोगों को बेहाल कर देता है। ऐसे में उन्हें बियर पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या वाकई में बियर पीने से पथरी निकल जाती है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

2 of 7
पथरी
गुर्दे में पथरी कैल्शियम, ऑक्सलेट और कैल्शियम फॉस्फेट से बनती है। इसे खत्म करने का कोई ट्रीटमेंट नहीं है लेकिन कुछ घरेलू उपचारों से छोटे साइज की पथरी को निकाला जरूर जा सकता है। साथ ही बड़े साइज की पथरी के लिए ऑपरेशन की ही सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

3 of 7
पथरी
पथरी को निकालने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा जाता है। कुछ अध्ययन ये दावा भी करते हैं कि ऐसे में नियमित मात्रा में बियर पीने से पथरी से निजात पाई जा सकती है। लेकिन इसके उलट भी कई अध्ययन सामने आए हैं।

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

4 of 7
पथरी
कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि बियर से 41% तक पथरी की संभावना कम होती है क्योंकि बियर पीने से अधिक पेशाब आता है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है और यूरीन के साथ पथरी बाहर आ जाती है। इसलिए नियमित मात्रा में इसका सेवन छोटी साइज की पथरी को निकालने के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

5 of 7
पथरी
वहीं इसके उलट अध्ययनों में बताया गया कि बियर से पथरी निकालने से कई तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों को लंबे समय से किडनी में पथरी की समस्या है वह ज्यादा मात्रा में बियर पी लेते हैं जो इस पर उल्टा असर डालती है।
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

6 of 7
पथरी
साथ ही बियर पीने से बहुत यूरीन आता है जिस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और यूरीन गाढ़ा हो जाता है। बियर में ऑक्सलेट होता है जो पथरी बनने का कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या वाकई बियर पीने से निकल जाती है पथरी? जानिए सच्चाई

7 of 7
पथरी
इन अध्ययनों के अनुसार यही कहा जा सकता है कि छोटे साइज की पथरी को दूर करने के लिए तो नियमित मात्रा में बियर पीना फायदेमंद है लेकिन पुरानी और बड़ी साइज की पथरी को निकालने के लिए यह हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें