Yoga Asanas For Beginners: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के कई देशों के नागरिक सामूहिक रूप से योग करते हैं और स्वस्थ रहने का प्रण लेते हैं। योग भारत की संस्कृति से निकली एक ऐसी विधा है जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाती है। भारत ने योग का प्रचार प्रसार करके दुनिया को योग के महत्व के बारे में बताया और वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत की।
योग के कई गुण हैं। यह मानसिक शांति, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। वहीं शारीरिक सक्रियता बढ़ाकर योग बाहरी और आंतरिक अंगों को मजबूती प्रदान करता है और रोगों से दूर रखता है।
योग को किसी भी उम्र या लिंग के लोग कर सकते हैं। इस योग दिवस के उपलक्ष्य में आप भी अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करके स्वस्थ तन व मन पा सकते हैं। हालांकि अगर पहली बार योग करने जा रहे हैं तो सरल योगासनों का अभ्यास करें। कोशिश करें कि योग गुरु या किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगाभ्यास की शुरुआत करें।
यहां पहली बार योग कर रहे लोगों के लिए सरल और फायदेमंद योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।