फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2024: प्रियजन को समझाएं योग का महत्व, व्हाट्सएप पर भेजें योग दिवस के ट्रेंडी वॉलपेपर

Fri, 21 Jun 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां योग दिवस के आकर्षक प्रेरित करने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप सोशल मीडिया के जरिए परिचितों को भेजकर योग दिवस की शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
International Yoga Day 2024: आज यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने रखा, जिसे 117 देशों का समर्थन मिला। योग के महत्व को दुनियाभर के देशों में माना। 

आज जिस तरह की जीवनशैली लोगों की हो गई है, उसका असर उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर होता है। उच्च रक्तचाप, थायराइड और डाइबिटीज जैसी बीमारियां तो लोगों में सामान्य हो चुकी हैं, अब इनकी तरह ही तनाव और अवसाद की स्थिति भी बनने लगी है। इस तरह की बीमारियां या स्वास्थ्य समस्याओं से व्यक्ति को न जूझना पड़े, इसके लिए योग बहुत ही प्रभावी सुरक्षा कवच बन सकता है। इसके अलावा दवाओं से बीमारी का इलाज मिल सकता है लेकिन उसे जड़ से खत्म करने के लिए भी योगासन लाभकारी है। 

इस साल योग दिवस की थीम ' स्वयं के लिए और समाज के लिए योग' है। ऐसे में खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही अपने परिवार, दोस्तों और आस पड़ोसियों को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत करें। इसके लिए उन्हें योग के लिए प्रोत्साहित करते हुए जागरूकता संदेश भेजें। यहां योग दिवस के आकर्षक प्रेरित करने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप सोशल मीडिया के जरिए परिचितों को भेजकर योग दिवस की शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सुबह हो या शाम रोज करें योग
निकट नहीं आएगा कभी कोई रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

4 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

योग से शरीर रहता है रोगमुक्त
मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।

योग दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

योग शरीर, मन और आत्मा को प्रदान करता है,
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य।

योग दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

नहीं होती है उनको कोई बीमारी
जो योगाभ्यास की करते हैं समझदारी

योग दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें