अगर आप भी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से आपके कई काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो चुटकियों में अपनी इस समस्या से आप राहत पा सकते हैं। इस आसन को करने से ना सिर्फ आपके शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक होगा बल्कि आपके गुस्से में भी कमी आएगी। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें कैसे करें ये चमत्कारी आसन।
विज्ञापन
2 of 5
चक्रासन
- फोटो : getty images
चक्रासन करने से भीतरी अंगों में होने वाले दर्द से निजात मिलने के साथ आपका गुस्सा भी शांत होता है।
विज्ञापन
3 of 5
चक्रासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। पीठ के बल लेटकर एड़ियों को नितम्बों से लगाएं। दोनों हाथों को पीछे ले जाकर सांस भरें और कमर को ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे हाथ और पैरों को पास लाने की कोशिश करें ताकि शरीर की मुद्रा चक्र जैसी बन जाए। एक मिनट बाद सांस छोड़ते हुए शवासन में आएं।
4 of 5
चक्रासन
- फोटो : getty images
चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है।