फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मशहूर हस्तियों की उम्र का अंतर जानेंगे तो पता चलेगा कि आप तो कुछ जानते ही नहीं

Thu, 29 Jun 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
mdh - फोटो : सोशल मीड‌िया
दुनिया में केवल 2 तरह के लोग होते हैं। एक जो बूढ़े हो चुके हैं और दूसरे जो बूढ़े होने वाले हैं। क्योंकि बूढ़े होना एक ऐसी जैविक घटना है जो होगी ही। क्या आपने कभी हमारे देसी सेलिब्रिटीज की उम्र को ‌नोटिस किया है कि वो कैसे दिखते हैं और उनकी उम्र क्या है। शायद नहीं, लेकिन हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही मशहूर लोंगों की उम्र की तुलना की है जिन्हें देखकर आप मानेंगे ही नहीं कि दो बिल्कुल अलग दिखने वाले लोग एक ही उम्र के हैं या एक-दूसरे से छोटे या बड़े हैं। (साभारः स्कूपव्हूप डॉट कॉम)
विज्ञापन

2 of 9
amir khan ramdev - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले हम बाबा रामदेव का उदाहरण लेते हैं। आपको क्या लगता है वो कितने साल के होंगे? 55, 60 या 65? हम बता दें कि 25 दिसंबर 1965 में जन्मे रामदेव 51 साल के हैं। ‌इसका सीधा सा मतलब है कि वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट या अभिनेता आमिर खान से छोटे हैं। क्या आपको विश्वास होगा? लेकिन यही सच है। अब ये आप तय करें कि आपको कौन उम्रदराज दिखता है।
विज्ञापन

3 of 9
rahul and sisodia - फोटो : अमर उजाला
ज्यादा हैरान होने की जरूरत नहीं है। ये तो शुरुआत है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि दोनों की उम्र कितनी है? हम बता दें कि उम्र में मनीष सिसोदिया राहुल गांधी से छोटे हैं। मनीष 5 जनवरी 1972 को जन्में हैं जबकि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। दोनों में दो साल का एज डिफरेंस है लेकिन....

4 of 9
amit shah and anil kapoor - फोटो : अमर उजाला
चलिए अब बात करते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बॉलीवुड के 'झकास कपूर' अनिल कपूर की। क्या आप दोनों को देखकर ये बता सकते हैं कि दोनों में छोटा कौन है। शायद आप में से कई कह सकते हैं कि अनिल छोटे हैं शाह से। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल 1956 में जन्मे हैं और अमित शाह 1964 में यानी दोनों के बीच में 8 साल का अंतर है और अनिल कपूर अमित शाह से बड़े हैं। क्या आपको पता थी ये बात?
विज्ञापन

5 of 9
amit shah and aamir - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान और अमित शाह दोनों ही एक एज के हैं। क्यों खा गए ना गच्चा?
विज्ञापन

6 of 9
anil kapoor and alok nath - फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि बॉलीवुड के संस्कारी बाबुजी कहे जाने वाले आलोक नाथ और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दोनों ही 60 साल के हैं। क्या इन्हें देखकर आपको कभी ये लगा?
विज्ञापन

7 of 9
modi and soniya - फोटो : अमर उजाला
अब एक बड़ा ही इंटरेस्टिंग एज कंपैरिसन है। एक दूसरे के विरोधी कहे जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच उम्र का कितना फासला है क्या ये बात जानते हैं आप? हम बता दें कि सोनिया मोदी से 4 साल बड़ी हैं। मोदी 66 के हैं तो सोनिया 70 साल की हैं।

8 of 9
suraj and salman - फोटो : अमर उजाला
आईए अब बताते हैं कि बॉलीवुड के दो दोस्तों की उम्र और लुक्स में क्या फर्क है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और उनके चहेते दोस्त सूरज बड़जात्या की। सूरज की उम्र 53 है वहीं सलमान 51 साल के हैं लेकिन अगर आप दोनों को देखें तो आपको शायद ये नहीं लगेगा।
विज्ञापन

9 of 9
sonakshi and shweta tripathi - फोटो : अमर उजाला
अब बात कर लेते हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मसान व हरामखोर फिल्म में काम कर चुकी श्वेता त्रिपाठी की। सोनाक्षी 30 की हैं जबकि श्वेता 31 की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें