फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर और मन को स्वस्थ रखने में ये योगासन हैं काफी फायदेमंद, जानिए इनके ढेरों फायदे

Fri, 06 Aug 2021 01:41 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock and amar ujala
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार, नौकरी, खेती आदि विभिन्न क्षेत्रों में मनुष्य के सामने कई कठिनाइयां आ रही हैं। इस कारण उसके जीवन में काफी तनाव आ गया है। ये एक या दो इंसान की कहानी नहीं है, देश दुनिया में करोड़ों लोग इसकी गिरफ्त में हैं। तनाव का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है। इससे शरीर अशांत हो जाता है। इस कारण कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे में इंसान का तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है, तभी वह जिंदगी की बड़ी चुनौतियों का सामना कर पाएगा। इस कड़ी में योग का काफी खास महत्व है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव मुक्त जिंदगी को जी सकता है। ऐसे कई योगासन हैं, जिन्हें नियमित तौर पर करने से मन शांत हो जाता है। इन योगासनों को करने  से शरीर की अशुद्धियां भी दूर होती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति का मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ताड़ासन 

शरीर स्वस्थ और मन को शांत रखने के लिए हमें नियमित ताड़ासन करना चाहिए। इस आसन के कई लाभकारी फायदे हैं। इसे करने से शरीर के भीतर का तनाव खत्म हो जाता है। मन की एकाग्रता की शक्ति में वृद्धि होती है। ये आसन शरीर के कई विकारों को दूर करने का कार्य करता है। इसे करने से जोड़ों का दर्द और पीठ की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धनुरासन

धनुरासन के कई लाभकारी फायदे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये आसन काफी अच्छा माना जाता है। इसे नियमित करने से पेट की चर्बी कम होती है, खून साफ होता है, शरीर के भीतर ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। ये आसन दिल से संबंधित बीमारियों को दूर करने में काफी मददगार है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्वांगासन

इस आसन को नियमित तौर पर करने से तनाव भरी जिंदगी से मुक्ति मिलती है। मन शांत हो जाता है। व्यक्ति की याददाश्त की शक्ति बढ़ती है। सर्वांगासन शरीर को शुद्ध करते हुए रक्त को साफ करने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पश्चिमोत्तानासन

ये आसन मन को शांत करने के लिए जाना जाता है। इस आसन को नियमित करने से व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलती है। पश्चिमोत्तानासन सिर और मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है। इससे चिंता और दिमाग से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें