बच्चे बडे़ ही मासूम होते हैं, और जब वे किसी बीमारी का शिकार होते हैं तो छोटे बच्चों के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि वे अपनी समस्या के बारे में कुछ कह तक नहीं पाते हैं। वहीं, आज के दौर में कई ऐसी बीमारियां हैं जो बच्चों को पल भर में अपना शिकार बना लेती है, जिसका बुरा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स की एक स्टडी को ही ले लीजिए, जिसके मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के कारण 41.7 फीसदी बच्चे डिप्रेशन का शिकार हैं। ऐसे में बच्चों और उनके माता-पिता के लिए ये बेहद चिंता का विषय है। इसलिए बच्चों को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए माता-पिता को कई तरह के काम करने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं जो इसमें आपके बच्चों की मदद कर सकते हैं। बस आपके बच्चों को ये योगासन रोजाना करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में, जिनसे आपके बच्चों को लाभ मिल सकता है।