फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: हंसासन के अभ्यास का सही तरीका और फायदे, पेट की चर्बी घटाने से लेकर शरीर दर्द में मिलता है आराम

Wed, 16 Aug 2023 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hamsasana - फोटो : istock

Hansasana Benefits: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। नतीजा होता है कि बढ़ती उम्र में होने वाली शारीरिक समस्याएं कम उम्र में होने लगती हैं। शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, साथ ही शारीरिक सक्रियता कम होने से शरीर में दर्द और वजन बढ़ने की शिकायत भी हो सकती है। व्यस्तता के कारण अगर आपके पास सेहत पर ध्यान देना का वक्त नहीं भी होता है, तो भी महज आधे घंटे का वक्त खुद के लिए निकालकर नियमित योगासनों का अभ्यास  करें। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

कई अलग अलग तरह के योगासन हैं, जो विभिन्न शारीरिक समस्याओं पर असरदार हैं, लेकिन दिनचर्या में हंसासन योग को शामिल करके विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हंसासन योग के अभ्यास से रीढ़ की हड्डियों की समस्याएं दूर होती हैं। हर प्रकार के शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलता है। पेट की चर्बी कम होती है। आइए जानते हैं हंसासन योग के अभ्यास का सही तरीका और इसके विभिन्न फायदे।
 

विज्ञापन

2 of 5
योग - फोटो : istock
हंसासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- घुटनों के बल जमीन पर बैठकर दोनों पंजों को साथ में रखें और घुटनों को अलग करें। हथेलियों को जमीन पर टिकाकर उंगलियों को पैरों की ओर रखें।

स्टेप 2- अब दोनों हाथों की कलाइयों को पास लाते हुए भुजाओं के आगे के भाग को शरीर से सटाकर आगे की ओर झुकें।

स्टेप 3- इस दौरान पेट कोहनियों के ऊपर हो और छाती भुजाओं के ऊपरी भाग पर रहे। संतुलन बनाते हुए पैरों को धीरे- धीरे पीछे की ओर सीधा करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 5
hamsasana - फोटो : istock
स्टेप 4- अब पंजों को एक साथ रखते हुए पैरों की उंगलियों को जमीन पर टिकाएं और शरीर का भार हाथ व पैर की उंगलियों पर हो।

स्टेप 5- कुछ देर इसी पोजीशन में रहें पर उंगलियों पर अधिक जोर न दें। फिर घुटनों को जमीन पर ले जाते हुए वज्रासन में बैठ जाएं।

इस आसन को लगभग 10 मिनट नियमित कर सकते हैं, हालांकि शुरुआत में योगा ट्रेनर की मदद से अभ्यास करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हंसासन के अभ्यास के फायदे
 
  • हंसासन योग के नियमित अभ्यास से सीना मजबूत और सुडौल होता है व शरीर स्वस्थ रहता है।
  • हंसासन के अभ्यास के पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है और वजन बढ़ने से रोका जा सकता है।
  • हाथ- पैरों की मांसपेशियों की मजबूती के लिए रोजाना कुछ देर हंसासन का अभ्यास करना लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के नियमित अभ्यास की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay
  • हंसासन का अभ्यास मल-मूल की परेशान को दूर करता है और पाचन तंत्र बेहतर बनाता है।
  • इस आसन को नियमित करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे पर चमक व त्वचा स्वस्थ बनती है।
  • मानसिक शांति के लिए भी हंसासन योग का अभ्यास लाभकारी है।

-----------
 
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें