कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करने की वजह से अगर आपको भी गर्दन में दर्द की शिकायत रहती है तो नटराज आसन का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए। इसके अभ्यास से न सिर्फ आपके गर्दन का दर्द दूर होगा बल्कि आपका मन भी शांत रहेगा।
पढ़ें- रिपोर्ट में खुलासा, सेहतमंद दिखने वाले बच्चे जरूरी नहीं कि स्वस्थ हों, ये हो सकती कमियां
विज्ञापन
2 of 4
नटराज आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दाएं पैर का घुटना मोड़कर दाएं हाथ से दाएं पैर का टखना पीछे की ओर से पकड़ लें। इसके बाद सांस भरकर दाएं पैर को पीछे की तरफ से ऊपर उठाते हुए पैर के तलवे को पीछे की ओर खींचे।
ऐसा करते समय अपना दायां बाजू सीधा रखें। बाएं पैर का घुटना न मोड़ें। इस अवस्था में कुछ सेकेंड ठहरें और फिर प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं। यह आसन मांसपेशियों को तो लचीला बनाता ही है इसके साथ ही आपके मन को भी शांत रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 4
फायदा-
-इस आसन को करने से आपकी बॉडी बैंलेंस होने के साथ आपका शरीर भी अधिक लचीला बनेगा।
-इस आसन को करने से हाथ- पैरों में रक्त का संचार बेहतर होने के साथ आपका नर्वस सिस्टम भी बेहतर होता है।
-नटराजन आसन करने से आपके काम की क्षमता बढ़ने के साथ एकाग्रता में भी सुधार होता है।
-मन को शांत करने और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करने के लिए नटराजन आसन बहुत फायदेमंद हैं।
सावधानियां-
जिस व्यक्ति की कमर में तकलीफ हो उसे ये आसन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कंधों, हिप्स एवं घुटनों में भी दर्द महसूस होने पर इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।