फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आप भी कमर दर्द से हो चुके हैं परेशान तो कुछ दिन के लिए कीजिए ये योगासन

Sat, 23 Jan 2021 09:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योग करने से जल्द से जल्द कमर दर्द से राहत मिल जाएगी - फोटो : shilpa shetty instagram

कई लोगों को कमर दर्द बना ही रहता है। जरा सा उठने- बैठने में भी अचानक उनकी कमर में दर्द उठ जाता है और आजकल तो ये समस्याएं युवाओं के साथ भी होने लगी है। कई लोग चिकित्सक को दिखाते हैं, दवा भी खाते हैं लेकिन दर्द ठीक नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को एक बार योग करके देखना चाहिए। योग करने से जल्द से जल्द उन्हें कमर दर्द से राहत मिल जाएगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से मिलती है कमर दर्द में राहत। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चक्रासन - फोटो : Instagram

चक्रासन
चक्रासन करने पर शरीर की मुद्रा पहिये जैसी दिखने लगती है इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। कमर दर्द में यह आसन बहुत लाभकारी है लेकिन इसे धीरे- धीरे करें। इस बात का ध्यान रखें कि एकदम से कमर पर जोर न पड़ जाए। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं, अब सिर के पीछे की तरफ हथेली को जमीन की ओर रखते हुए एवं शरीर का सारा वजन हाथों और पैरों पर डालते हुए धीरे-धीरे शरीर को उठाने का प्रयास करें। 

विज्ञापन

3 of 5
ताड़ासन - फोटो : amar ujala

ताड़ासन
कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए ताड़ासन एक बहुत अच्छा आसन साबित होता है। लोग इसका ज्यादा से ज्यादा अभ्यास इसलिए भी करते हैं क्योंकि इसे करना बहुत आसान होता है। इसको करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों में कंधों के समान गैप करें। दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर रखें, उंगलियों को एक-दूसरे में फंसाकर जितना हो सके सांस भरते हुए ऊपर की तरफ कंधों को  खींचें और साथ में अपनी एड़ी को भी उठाएं। 

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Pixabay

भुजंगासन
कमर दर्द को जल्द से जल्द मिटाने के लिए भुजंगासन करना शुरु कर दें। इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधे ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर धीरे से दोनों हाथों को छाती के बराबर में एक जैसी गैप के साथ रखेंगे। फिर आप अपनी कमर के नाभि तक के हिस्से को धीरे-धीरे सांस भरते हुए ऊपर उठाएंगे। कमर में होने वाले खिंचाव को महसूस करें और धीर-धीरे सांस छोड़ते हुए वापिस नीचे आ जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्वतासन - फोटो : file photo

पर्वतासन
पर्वतासन एक बहुत ही अच्छा और आसान आसन है। इसे करने के लिए आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब हाथ और पांव के सहारे शरीर को उठाने का प्रयास करें। ऐसा करने पर पर्वत जैसी आकृति बन जाती है। कोशिश करें कि घुटनों और कोहनियों को मुड़ने न दें। इसे नियमित रूप से यदि 15 से 20 सेकंड करेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें