फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: 15 मिनट के ये तीन अभ्यास आपको दिनभर रखेंगे ऊर्जावान, कमजोरी-थकान की दूर होगी समस्या

Mon, 02 Jan 2023 01:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
थकान-कमजोरी को कम करने वाले अभ्यास - फोटो : istock
योग के अभ्यास की आदत न सिर्फ आपको कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों से बचाने में मददगार होती है, साथ ही यह शरीर को रिफ्रेश करके काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त करने में भी सहायक है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि रोजाना योग करने वाले लोग मानसिक रूप से स्वस्थ और बेहतर कार्यक्षमता विकसित कर लेते हैं, जिससे आपकी कार्यकुशलता में लाभ मिलता है। यही कारण है कि योगासन, संपूर्ण स्वास्थ्य और विकास में आपके लिए मददगार है। योग के साथ अच्छी बात यह भी है कि कुछ आसन आप बेहद कम समय में और आराम से घर पर भी कर सकते हैं।

यदि आप रोजाना के काम के कारण व्यायाम के लिए नहीं जा पाते हैं तो भी योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर विशेष लाभ पा सकते हैं। 15 मिनट से भी कम समय के कुछ आसन आपके संपूर्ण शरीर की स्ट्रेचिंग के साथ रक्त संचार में सुधार करने और मूड को ठीक करने में विशेष मददगार हो सकते हैं। सभी आयु के लोगों को नियमित योगासनों की आदत बनानी चाहिए, यह आपको ऊर्जावान रखने और कमजोरी-थकान जैसी दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि कम समय में किन आसनों को करके लाभ पाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
प्राणायाम के अभ्यास से होने वाले लाभ - फोटो : istock
कपालभाति प्राणायाम से मिलता है लाभ

दिनचर्या में प्राणायाम आसनों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए, ये तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने और मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में आपके लिए लाभकारी अभ्यास है। कपालभाति प्राणायाम के अभ्यास की आदत बनाकर नसों को सक्रिय करने, अपनी मानसिक शक्ति पर नियंत्रण प्राप्त करने, बालों का विकास और कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह आपको ऊर्जावान बनाए रखने वाला अभ्यास है।
विज्ञापन

3 of 4
ऊर्जा प्रदान करने वाले योगाभ्यास - फोटो : Pixabay
अधोमुख शवासन योग 

अधोमुख शवासन योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने, सतर्कता और उत्साह में वृद्धि करके, नकारात्मक भावनाओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी अभ्यास है। अधोमुख शवासन में आपको सामने की तरफ झुकने की आवश्यकता होती है जिससे मस्तिष्क में परिसंचरण बढ़ाता है और थकान दूर होती है। शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ पीठ दर्द को कम करने में इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रिज पोज योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
सेतुबंधासन के अभ्यास से थकान होता है कम

सेतुबंधासन करते समय गर्दन, कूल्हे और पीठ की मांसपेशियों के साथ जांघों के पिछले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इस प्रकार, यह इन मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव को कम करते हुए थकान से राहत दिलाने में इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। इस योग के माध्यम से भी मस्तिष्क में रक्त का संचार बढ़ता है और शरीर की सक्रियता बढ़ती है। थकान के दूर करने के लिए यह अभ्यास प्रभावी हो सकता है।



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें