कानपुर में फुटपाथ पर रहने वाली बुजुर्ग महिला का दर्द जब दिल्ली में रहने वाली रश्मि रूबी वर्मा ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया और जानकारी लेकर वह उसकी मदद करने के लिए कानपुर आ गईं। कुछ समय पहले ‘अमर उजाला डिजिटल’ में कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास फुटपाथ पर रहती, भूख से तड़पती दिव्यांग बुजुर्ग महिला के बारे में दिखाया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
रश्मि ने बुजुर्ग महिला के लिए खाने पीने का इंतजाम किया
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रश्मि इस बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी से मिलीं। उनको खाने-पीने का सामान व गृहस्थी का सामान दिया। एक परचून की दुकान भी सेट करा दी, जो हर महीने महिला को राशन और अन्य जरूरी सामान दे देगी। दुकानदार को वे ऑनलाइन पेमेंट कर देंगी।
विज्ञापन
3 of 5
फुटपाथ पर रहने वाली वृद्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्त को जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्दी ही महिला के लिए एक कमरा भी किराये पर दिला देंगी, ताकि वे आराम से रह सकें। रश्मि ने कहा कि वे इस महिला का खाने से लेकर रहने व अन्य जरूरतों का हमेशा के लिए खर्चा उठाएंगी।
4 of 5
वृद्धा के हाल चाल लेतीं रश्मि
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से भरथना (इटावा) निवासी रश्मि ने कुछ साल शहर में भी पढ़ाई की है, लेकिन अब वे दिल्ली में रहती हैं और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। रश्मि कहती हैं कि जब इस महिला के बारे में उन्होंने पढ़ा और देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा। बताती हैं कि इसे देखकर कई रात तक वे सो नहीं पा रही थीं।
रश्मि ने वृद्धा का दिया खाने पीने का सामान
- फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। दोस्त प्रभात कटियार की मदद से उन्होंने महिला की पूरी जानकारी हासिल की और अगली ट्रेन पकड़कर मदद करने कानपुर आ गईं। रश्मि कहती हैं कि अब वे पुष्पा देवी को किसी भी तरह की मुसीबत से गुजरने नहीं देंगी और उनका पूरा खर्चा उठाएंगी।