फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: दिनचर्या में सिर्फ गहरी सांस वाले अभ्यास को ही शामिल करके पा सकते हैं गजब के स्वास्थ्य लाभ, जानिए इसके फायदे

Fri, 01 Jul 2022 12:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गहरी सांस लेने वाले अभ्यास के लाभ - फोटो : iStock
स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने को विशेषज्ञ सबसे कारगर तरीकों में से एक मानते हैं। योगासन शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम करने में विशेष लाभप्रद माने जाते हैं। पर भागदौड़ की दुनिया में समय के अभाव के कारण अक्सर कुछ लोगों के लिए योगासनों के लिए भी वक्त निकाल पाना कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ उन अभ्यास को करने की सलाह देते हैं जिन्हें आप कहीं भी आसानी से करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गहरी सांस वाले अभ्यास ऐसे ही आपके लिए बेहद फायदेमंद योगासन हैं।

ये अभ्यास घर में, मैट्रो, ऑफिस कहीं भी बैठकर आसानी से किए जा सकते हैं। सांस के यह योगासन शरीर और मन दोनों को शांत रखने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों के लिए दिनचर्या में सिर्फ गहरी सांस वाले अभ्यास को शामिल करना विशेष फायदेमंद हो सकता है। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सभी उम्र वालों के लिए जरूरी है सांस के अभ्यास - फोटो : iStock
गहरी सांस वाले अभ्यास शरीर को देते हैं आराम

जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका सहानुभूतिक तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होता है। इस स्थिति में तनाव से संबंधित लक्षणों है जैसे तेज सांस लेना, हृदय गति में वृद्धि, चिड़चिड़ापन, रक्तचाप बढ़ने, चिंता जैसी दिक्कतों का एहसास हो सकता है। धीमी गति से गहरी सांस लेने की आदत आपके तंत्रिका तंत्र को आराम देने के साथ शरीर को शांत रखने में मदद कर सकती है। शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत पर इसके गजब के लाभ देखे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सांस के अभ्यास के लाभ - फोटो : iStock
मानसिक स्वास्थ्य के लाभ

गहरी सांस लेना तनाव को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। यह अभ्यास चिंता और पोस्ट-ट्रॉमटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर यानी पीटीएसडी जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने का भी अच्छा तरीका हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभ्यास आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। मन शांत रहने का सीधा असर सकारात्मक रूप से आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखा जा सकता है।  
विज्ञापन

4 of 4
ऊर्जा बढ़ाते हैं सांस लेने वाले अभ्यास - फोटो : Pixabay
शारीरिक ऊर्जा को मिलता है बढ़ावा

विशेषज्ञ कहते हैं कि आपके सांस लेने का तरीका सेहत को प्रभावित कर सकता है। उचित रूप से गहरी सांस लेने से आपके रक्त में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है। यह शरीर के ऊर्जा के स्तर और मानसिक सतर्कता के लिए महत्वपूर्ण है। जो लोग नियमित रूप से गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करते रहते हैं उनमें शारीरिक ऊर्जा में कमी, थकावट और कमजोरी जैसी दिक्कतों का जोखिम कम होता है। इस योगाभ्यास की रोजाना आदत बनाएं।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें