फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: हर पुरुष को नियमित करना चाहिए इन तीन योगासनों का अभ्यास, कई बीमारियों से रहेंगे दूर

Mon, 22 May 2023 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yoga - फोटो : istock

Daily Yoga Asanas for Men: योग हर किसी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बिगड़ी जीवनशैली के कारण लोगों में तरह तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। उम्र और लिंग के मुताबिक, शारीरिक समस्याओं में कुछ अंतर हो सकता है। जैसे महिलाओं और पुरुषों को अलग अलग तरह के रोग हो सकते हैं। ऐसे में पुरुषों और महिलाओं के लिए योग भी अलग अलग होते हैं। पुरुषों को शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए नियमित इन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा तनाव का स्तर बढ़ा है। अवसाद की स्थिति के कारण पुरुष कई रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में मन को शांत रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए पुरुषों को नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यहां पुरुषों के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : istock
कपालभाति प्राणायाम

बाबा रामदेव को कपालभाति प्राणायाम करते देखा होगा। वह अक्सर ही इस प्राणायाम के अभ्यास की सलाह देते हैं। कपालभाति प्राणायाम के अभ्यास से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलता है। इस क्रिया से श्वास संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और फेफड़ों की सेहत दुरुस्त रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
नौकासन के फायदे - फोटो : istock
नौकासन

पुरुषों के लिए नौकासन का अभ्यास लाभकारी है। कई लड़कों को मसल्स और एब्स बनाने का शौक होता है। नौकासन के अभ्यास से एब्स बनाने की इच्छा को पूरा किया जा सकता है। इस मुद्रा से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। नौकासन का अभ्यास प्रोस्टेट ग्रंथि को उत्तेजित करता है।

4 of 5
बालासन - फोटो : pixabay
बालासन

दिनभर दफ्तर में बैठे रहने के कारण लोगों का पेट निकल आता है। बालासन का अभ्यास पेट की चर्बी को कम करता है। इसके अलावा शरीर के पोस्चर को सुधारने, दिमाग को शांत रखने व अवसाद से राहत दिलाने के लिए भी बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। बालासन पीठ और गर्दन की दर्द में भी आराम दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock
अधोमुख श्वानासन

पुरुषों के लिए अधोमुख श्वानासन के अभ्यास के जबरदस्त फायदे होते हैं। पुरुषों को इस योग का अभ्यास नियमित तौर पर करना चाहिए। अधोमुख श्वानासन के अभ्यास से पेट की निचली मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन में सुधार, रक्त संचार में वृद्धि और एंग्जाइटी पर काबू पाने में मदद मिलती है।

-----------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें