फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों के लिए 'रामबाण' है ये चीज, दवाइयों से कहीं ज्यादा असरदार, जानिए कैसे

Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
विकास सैनी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
consult doctor
डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए एक चीज ऐसा 'रामबाण' है, जो दवाइयों से ज्यादा असरदार है और चुटकियों में आराम देगी। ये है कालमेघ के पौधे, जिससे डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज संभव है। कालमेघ का नाम एंड्रोग्राफिस पेनिकुलाटा है। पचक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इसका इस्तेमाल सदियों से भारत में हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
इसकी पत्तियों और तने के मैंथोलिक एक्सट्रेक्ट (रस) में तीव्र एंटीवायरल गुण पाये गये हैं, जो डेंगू और चिकुनगुनिया के वायरस को खत्म करने में सक्षम है। एमडीयू रोहतक की माइक्रोबायोलॉजी लैब में एनिमल सेल कल्चर में इस पौधे के ये गुण सामने आए हैं। अब इससे असरकारक  मॉलिक्यूल को अलग कर कारगर दवा बनाने की दिशा में काम हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार लैब में इसका टिश्यू कल्चर और एनिमल सेल कल्चर के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। कालमेघ को भूमिनिंभ भी कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
doctor
भारत ही नहीं श्रीलंका और मलेशिया के लोग भी प्राचीनकाल से इस पौधे के औषिधिय गुणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में इसे पेट संबंधी विकारों में इस्तेमाल किया जाता था तो मलेशिया में बुखार में इसके रस को पपीते के रस के साथ इस्तेमाल किया जाता रहा है।

4 of 6
डॉक्टर
पीजीआई से आए सैंपल से लिया वायरस
औषधीय पौधों से दवा तैयार करने से पहले एमडीयू को शोध के लिए डेंगू व चिकनगुनिया का वायरस चाहिए था। यह जरूरत पीजीआई आए सैंपल से पूरी हुई है। लैब में सैंपल से वायरस लेकर उसका कालमेघ के एक्सट्रेक्ट के साथ टिश्यू कल्चर किया गया। इसमें पाया गया कि वायरस की ग्रोथ रुक गई। इसे इलाज की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
doctor
प्लेटलेट्स बढ़ाता है गिलोय
एमडीयू की माइक्रोबायोलॉडी लैब में हुए एक अन्य शोध में सामने आया है कि गिलोय से डेंगू व चिकनगुनिया का इलाज नहीं होता, बल्कि इससे सिर्फ प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण प्लाजमा लीक हो जाता है। इससे ब्लीडिंग हो जाती है। यह मरीज के लिए घातक स्थिति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
doctor shimla
औषधीय पौधों से डेंगू व चिकनगुनिया वायरस का इलाज तलाशा जा रहा है। इसमें काफी हद तक सफलता मिली है। औषधीय पौधों का इन रोगों के वायरस पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इसमें तुलसी, गिलोय, कालमेघ मुख्य हैं। इन औषधीय पौधों से दवा बनाने पर शोध किया जारी है।
- डॉ. समंदर कौशिक, असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंटर फोर बायोटेक्नोलॉजी, एमडीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें