योगासनों को मुख्यरूप से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने, शरीर को फिट रखने और मन को शांत करने वाले अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत कई प्रकार की बीमारियों की गंभीरता को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है? अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि योगासन हृदय-फेफड़े, डायबिटीज, दर्द की गंभीरता को कम करते हुए आपके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार कर सकते हैं।
योग विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी योगासनों का अभ्यास करके लाभ मिल सकता है। दवाइयों के साथ योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने और डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं जो लोग नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करते हैं उनमें मधुमेह के विकसित होने का जोखिम भी कम होता है।
डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव के लिए भी योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।