फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जिम गए, योग की मदद से बनाएं शानदार एब्स

Sat, 14 Sep 2019 08:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : yoga
शरीर को सुडौल और फिट रखने के लिए अधिकतर लड़के जिम का सहारा लेते हैं। उन्हें लगता है कि योग की मदद से तो केवल बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं योग की क्रिया का नियमित अभ्यास स्वस्थ शरीर देने के साथ ही सुडौल भी बनाता है। तो आइए जानें योग के वो आसन जिनकी मदद से पा सकते हैं शानदार एब्स।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
तितली आसन
शानदार एब्स पाने के लिए तितली आसन सबसे लाभकारी होता है। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें और पैरों को खोल लें। इसके बाद, सिर को उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को पेल्विस की ओर क्रंच करें। थोड़ी देर रूकने के बाद फिर से शुरूआत करें।

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pixa
बोट पोज
बोट पोज की मदद से भी एब्स बना सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को छाती तक ले आएं। अब अपने हाथों को छाती से सामने प्रार्थना की अवस्था में ले आएं। अब अपने हाथ को दाएं ओर मोड़ें और हाथों को प्रार्थना की अवस्था में ही रखें। अब इसी को दूसरे हाथ से भी करें।

 
विज्ञापन

4 of 4
yoga - फोटो : pixa
पैरों से बोट पोज
पैरों की मदद से बोट पोज करने का अभ्यास एब्स मनाने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए जमीन पर बैठें और घुटनों को सीने तक ले आएं। अब अपने  हाथों को जमीन पर रखें और कमर के ऊपरी हिस्से को नीचे रखते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें