फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवासीर की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Wed, 08 Jan 2020 08:38 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पाचन क्रिया में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने की वजह से अक्सर मल त्याग करते समय जोर लगाना पड़ता है और इसकी वजह से बवासीर की शिकायत हो जाती है। ये बीमारी एक बार ठीक होने के बाद दोबारा फिर से हो जाती हैं। ऐसे में बवासीर से ग्रस्त लोगों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। हालांकि इस बीमारी में कुछ योगासन का नियमित अभ्यास कर छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मलासन
मलासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर मल त्याग की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की बगल को दोनों घुटनों पर टीका दें। इसके बाद अपने दोनों हाथो की हथेलियों को मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं। अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें, आपको कुछ देर इसी अवस्था में बैठना है। इसके बाद धीरे-धीरे हांथो को खोलते हुए वापस उठ कर खड़े हो जाए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालासन
बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। दिमाग से तनाव दूर होने लगता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन क्रिया का अभ्यास करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और ध्यान रखें कि पैर दोनों एक सीध में हो और हाथ बगल में रखें हो। एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं और जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हों।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्वांगासन
सर्वांगसन की क्रिया करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अर्द्धमत्स्येन्द्रासन
इस आसन में आप कमर से मुड़ते हैं जिससे पाचन तंत्र का काम और बेहतर हो जाता है। इस आसन में रहकर 5 बार सांसें लें फिर दूसरी तरफ से करें। इसके बाद आपको पेट में राहत महसूस होगी, और आपको शरीर में ऊर्जा महसूस होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें