फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं यह योगासन, एचआईवी संक्रमितों के लिए हो सकते हैं बेहद फायदेमंद

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इम्यूनिटी को बढ़ावा देने वाले उपाय - फोटो : Pixabay
एचआईवी संक्रमण/ एड्स को दुनियाभर के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। हर साल लाखों नए लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल दुनियाभर में साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोग इस लाइलाज बीमारी के शिकार है, इतना ही नहीं हर साल इसके कारण लाखों लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। दुनियाभर में बढ़ते एड्स के खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी संक्रमण का फिलहाल कोई इलाज नहीं है, ऐसे में विशेषज्ञ सभी लोगों को इससे सुरक्षित रहने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बचाव के उपायों को प्रयोग में लाकर इस लाइलाज बीमारी से सुरक्षित रहा जा सकता है। वहीं जिन लोगों में एचआईवी संक्रमण का पता चला है वह भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। एचआईवी का वायरस मुख्यरूप से प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है, ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखने वाले उपाय करके इसकी जटिलताओं से सुरक्षित रहा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि योग के माध्यम से किस तरह से इम्यूनिटी को मजबूत करके एचआईवी संक्रमित भी सामान्य जीवनयापन कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
नियमित योग करना है फायदेमंद - फोटो : Istock
योग करना है विशेष लाभदायक
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित जीवन में योग को शामिल करके न सिर्फ कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रहा जा सकता है साथ ही यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देने में सहायक है। एचआईवी संक्रमित अगर इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले उपाय करते रहें तो यह न केवल संक्रमण की जटिलताओं से सुरक्षित रखने में सहायक है साथ ही इससे मनोबल भी बढ़ता है। कई सारे योगासन आपकी इम्यूनिटी को मजबूती दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्राणायाम है लाभदायक - फोटो : iStock
प्राणायाम का करें अभ्यास
प्राणायाम का नियमित अभ्यास न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी विशेष लाभदायक हो सकता है। इ्म्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए प्राणायाम का अभ्यास किया जा सकता है। जिन लोगों में एचआईवी संक्रमण का निदान हो चुका है वह दिनचर्या में प्राणायाम को शामिल करके प्रतिरक्षा बढ़ाने के साथ संक्रमण की जटिलताओं का कम कर सकते हैं।

4 of 5
सूर्य नमस्कार का अभ्यास - फोटो : iStock
सूर्य नमस्कार है लाभदायक
सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के साथ वजन को नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को मजबूती देने, तनाव को कम करने के साथ नींद संबंधी विकारों को दूर करने में इस योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। एचआईवी संक्रमित लोगों को जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपालभाति योग का अभ्यास - फोटो : Pixabay
कपालभाति का अभ्यास
संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कपालभाति का अभ्यास करना विशेष फायदेमंद हो सकता है। रोजाना कपालभाति करने से लिवर और किडनी से जुड़ी समस्या ठीक होती है, साथ ही यह दिमाग को तनावमुक्त रखने में भी सहायक है। फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए इस योग का नियमित अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें