फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: साइनस की समस्या से परेशान लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये योगासन

Sun, 04 Feb 2024 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साइनस के लिए योगासन - फोटो : pixabay
साइनस के मरीजों की मौसम बदलने पर दिक्कत बढ़ जाती है। वहीं सर्दियों के मौसम में साइनस के मरीजों पर अधिक भारी पड़ जाता है। साइनस इन दिनों आम समस्या हो गई है, जिस में सूजन, सर्दी जुकाम, एलर्जी, नाक के भीतर पड़ने वाला फोड़ा, बलगम, सिर दर्द और आवाज में बदलाव जैसी स्थिति बन जाती है। इस बीमारी में दवाइयां लेने के बाद भी जल्दी साइनस की समस्या से राहत नहीं मिलती। ऐसे में साइनस के उपचार के लिए योगासन एक बेहतरीन विकल्प है। योगासन की सहायता से साइनस की बीमारी से राहत पाई जा सकती है। योग कई बीमारियों से बचाव, उसके इलाज और रोगों के जोखिम को कम करता है। अलग अलग तरह की समस्या के लिए कई तरह के योगाभ्यास को अपनाया जा सकता है। इसी तरह साइनस की समस्या से राहत के लिए कुछ योगासन लाभदायक हैं। चलिए जानते हैं साइनस के उपचार के लिए मददगार योगासन के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन

साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करें। इसके लिए सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में एक दूसरे से सटाकर रखें। फिर दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और अपनी कमर बिलकुल सीधी रखें। झुक कर दोनों हाथों से पैरों के अंगूठे को पकड़ें। इस दौरान आपके घुटने मुड़े नहीं और पैर जमीन पर सटे रहें। इस आसन से सिर दर्द में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : Getty Images
हलासन

हलासन का अभ्यास करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। अब पैरों को पीछे की ओर सीधे जमीन पर झुकाकर पंजों को जमीन से सटाकर रखें। अपना सिर सीधा रखें। इस स्थिति में दो से तीन मिनट तक रहें, बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4 of 5
उत्तानासन - फोटो : Pixabay
उत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और लंबी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठा लें। फिर आगे की ओर झुके और दोनों हाथों से जमीन को छुएं। घुटने सीधे रखें। कुछ देर इसी पोजीशन में रहें, फिर हाथ ऊपर ले जाते हुए सांस छोड़ें और सामान्य अवस्था में खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनमुक्तासन - फोटो : istock
पवनमुक्तासन

इस योगासन को करने के लिए पीठ के बदल लेट कर सांस लें। अब एक पैर के घुटने को मोड़ते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूरे में डालकर घुटने को पेट से सटा लें। सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और घुटने को नाक पर लगाएं। 10 सेकेंड तक सांस रोककर इसी अवस्था में रहें और बाद में पैरों को सीधा कर लें। दूसरे पैर के साथ भी यही प्रक्रिया करें। 
-----------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें