फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपको भी चेहरे पर होते हैं कील- मुंहासे और त्वचा दिखती है बेजान तो प्रतिदिन कीजिए ये योगासन

Sat, 26 Dec 2020 09:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योग करने से चेहरा रहता है एकदम स्वस्थ - फोटो : pixa

योग शास्त्र में हर समस्या का उपचार है।आंतरिक खूबसूरती के साथ बहुत आवश्यक है कि हमारा चेहरा भी एकदम स्वस्थ रहे क्योंकि यदि हमारा चेहरा स्वस्थ होता है तो हम आत्मविश्वास से भरे -पूरे रहते हैं। किशोरावस्था में या युवावस्था में जब हमारे चेहरे पर कील- मुंहासे निकल जाते हैं या त्वचा बेजान दिखती है तो हम बहुत जल्दी चिंतित हो जाते हैं। हम तरह- तरह के सौंदर्य प्रसाधन, दवा आदि का भी उपयोग कर लेते हैं। ऐसे में हर किसी की त्वचा पर यह सारी चीजें सूट नहीं होती है और त्वचा की समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन योग एक ऐसी क्रिया है जिसे कि सही ढंग से किया जाए तो वो कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। ऐसे कई प्रभावशाली आसन हैं, जिन्हें करने से चेहरा एकदम स्वस्थ दिखाई देता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से चेहरा रहता है एकदम स्वस्थ। 




 

 

विज्ञापन

2 of 5
हलासन - फोटो : social media

हलासन
हलासन में शरीर की आकृति हल जैसी बन जाती है। जब पांवों को आप सिर के पीछे की तरफ ले जाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन चेहरे और सिर की ओर होता है जिससे कि हमारे चहरे का निखार बढ़ता है। इस आसन को नियमित रूप से यदि 15-20 सेकंड तक आप चार से पांच बार करेंगे तो थोड़े ही दिन में अंतर आपके सामने होगा। इस आसन से शरीर का अतिरिक्त वसा भी थोड़े ही दिन में खत्म हो जाता है।

 

 

विज्ञापन

3 of 5
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन
यदि आप त्वचा को चमकाने के साथ ही कील-मुहांसों की समस्या से भी निजात पाना चाहते हैं तो सर्वांगासन करें। शुरुआत में इसे करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है लेकिन थोड़े दिन के नियमित अभ्यास से यह एकदम सही तरीके से होने लगेगा। किशोरावस्था में चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए बजाय किसी दवाई के सर्वांगासन करना ज्यादा लाभदायक होगा।

 

 

4 of 5
मत्स्यासन - फोटो : facebook

मत्स्यासन
मत्स्यासन मेंं पेट के यहां से ऊपरी शरीर को उठाकर खींचा जाता है। तालमेल बनाते हुए निचले शरीर एवं सिर को जमीन से टिकाकर रखा जाता है वहीं ऊपरी शरीर को हवा में रखा जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सिर की ओर होता है। यदि आप तनाव में हैं तो तनाव से तो आराम मिलता ही है साथ ही त्वचा भी दमकने लगती है। प्रतिदिन करने से त्वचा में झुर्रीयां नहीं पड़ती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : pixa
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इस आसन को करने से त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं का उपचार होता है। इस आसन  को करने से सिर और चेहरे तक पर्याप्त रक्त पहुंचता है, साथ ही त्वचा को अधिक से अधिक प्राणवायु मिलती है। जिस वजह से मुंहासे, रोम छिद्र आदि की समस्या से भी राहत मिलती है। चेहरा एकदम जवां-जवां नजर आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें