फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रखना है एक्टिव तो खेल-खेल में सिखाएं ये तीन योगासन

Sun, 13 Sep 2020 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल की लाइफस्टाइल कुछ इस तरह हो गई है कि बच्चों को बाहर जाकर खेलने कूदने का मौका ही नहीं मिलता। वहीं कोरोना की वजह से घरों में कैद बच्चे और स्कूल ना जा पाने की वजह से दिनभर ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से उनके शरीर में आलस भर जाना स्वाभाविक है। ऐसे में बच्चों को तंदरुस्त रखने के साथ ही एक्टिव कैसे रखा जाए। जिससे कि वो प्रसन्न रहने के साथ ही फिट भी रहें। इस काम में .योग बहुत मदद कर सकता है। योग के आसनों का अभ्यास बच्चों को खेल-खेल में कराएं। फिर देखें कैसे बच्चे फिट और एक्टिव दिनभर नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : social media
सर्वांगासन
शरीर को स्वस्थ रखने में योग का बहुत बड़ा योगदान है। अगर नियमित रूप से योग का अभ्यास किया जाए तो बहुत सी बीमारियों में आराम मिलता है। केवल बीमारियां ही नहीं योग के विभिन्न आसन को करने से शरीर में लचीलापन भी आता है जिससे लंबाई को बढ़ाने में मदद मिलती है। सर्वांगसन की क्रिया करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
yoga - फोटो : pixa

भुजंगासन
बच्चों की लंबाई अगर नहीं बढ़ रही है तो भुजंगासन को करने से लाभ मिलेगा। इस योग को करने के लिए किसी समतल स्थान पर मुंह को नीचे की तरफ करके पेट के बल लेट जाएं। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें। फिर पैर के पंजों को बाहर की ओर खींचें। दोनों पैरों को मिलाकर रखें। दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के बराबर पीछे लाते हुए इस तरह से रखें कि कोहनियां जमीन पर टिक जाएं। इसके बाद कोहनियों को धीरे-धीरे उठाएं। साथ ही सांस भरते हुए गर्दन आगे की ओर तानकर सीने को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। धड़ को ऊपर उठाते हुए कोहनियों को खोलते जाएं। धड़ को नाभि तक ऊपर उठा दें। गर्दन व सीने को अधिक से अधिक उठाने का प्रयास करें। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस आ जाएं और सभी अंगों को ढीला छोड़ दें। 

4 of 5
yoga - फोटो : pixa
मेरुदंडासन
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए ये आसन बहुत लाभकारी है। इसको करने के लिए दोनो पैरों को मिलाते हुए सीधे तनकर खड़े हो जाएं। सांस भरते हुए दोनों हाथों को सीधे ऊपर ले जाएं। आपके दोनों हाथ कान से सटे हुए होने चाहिए। दोनों हाथों को सीध में रखते हुए कमर से ऊपर का भाग दांई ओर झुकाएं। थोड़ा रुककर सांस छोड़ते हुए फिर से पहले वाली स्थिति में आ जाएं। एक बार फिर सांस भरकर यहीं क्रम बांई ओर दोहराएं। दोनों हाथों को पहले की तरह ही सीधे रखते हुए पहले सामने और फिर पीछे की ओर झुकें। इस प्रकार चारों ओर झुकते हुए पूरा एक चक्कर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरुदंडासन के लाभ
इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है जिसकी वजह से लंबाई भी बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें