फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 लक्षणों के दिखने पर हो जाइए सावधान, हो सकती है किडनी की समस्या

Sat, 19 Dec 2020 05:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
समय- समय पर अपने शरीर की आवाज सुनें - फोटो : Social Media

भारतीयों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम शरीर में होने वाले छोटे-मोटे परिवर्तनों को तो यूं ही नजरअंदाज कर दिया करते हैं। यही बदलाव आगे चलकर बड़ी बीमारियों में तब्दील हो सकते हैं। आजकल की जीवनशैली को देखते हुए यह किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं कहा जा सकता है कि उसे यह बीमारी नहीं होगी इसलिए बेहतर है कि हम समय- समय पर अपने शरीर की आवाज सुनें। उसका ख्याल रखें। किडनी कभी भी अचानक खराब नहीं होती है, उसके बिगड़ने के पहले से संकेत मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किडनी के खराब होने के 6 मुख्य लक्षण। 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 7
ठंड के कारण बार-बार बुखार आना किडनी खराब होने का लक्षण है - फोटो : पीटीआई

ठंड लगना
सर्दियों के मौसम में ठंड लगना बहुत सामन्य बात है लेकिन यदि यह ठंड थोड़ी अजीब है, आपको सहन नहीं हो पा रही है और दूसरों के लिए सामान्य है तब तो यह चिंता का विषय है और यदि ठंड के कारण आपको बार-बार बुखार आ रहा है तब तो आपको किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहिए क्योंकि यह सभी किडनी खराब होने के लक्षण हैं।
 

विज्ञापन

3 of 7
त्वचा बहुत अधिक फट रही है तो उसे गंभीरता से लें - फोटो : Instagram@RT

त्वचा पर खुजली चलना
यदि त्वचा पर बहुत अधिक खुजली हो रही है तो हो सकता है कि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है जिससे कि कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा प्रभावित हो चुकी है। इसलिए फटी त्वचा को यह सोचकर नजरअंदाज न करें कि वह ठंड से फट रही है। बहुत अधिक फट रही है तो उसे गंभीरता से लें। 

 

4 of 7
यह दर्द कभी भी अचानक से उठता है - फोटो : Pixabay
पेट में एकतरफ दर्द होना
जब किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है तो पेट के किसी भी हिस्से में, किनारे पर दर्द होने लगता है। यह दर्द पीछे कि तरफ कमर में भी हो सकता है। यह दर्द कुछ पल के लिए इतना तेजी से होता है कि असहनीय हो जाता है और यह दर्द कभी भी अचानक से उठता है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
शुरुआत में हल्का खाना खाएं - फोटो : Pixabay
गैस संबंधी समस्या होना
यदि गैस संबंधी समस्या अचानक से बहुत अधिक बढ़ गई है, यह भी किडनी के ठीक से काम न करने का संकेत है। इसके लिए शुरुआत में हल्का खाना खाएं फिर भी समस्या जैसी की तैसी है और साथ ही सीने में दर्द भी हो रहा है तो फिर तो डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं।
 
विज्ञापन

6 of 7
ठंडे मौसम में भी उल्टी का होना अस्वस्थ किडनी के लक्षण हैं - फोटो : social media
उल्टी आना
सुबह उठते है घबराहट होना, अचानक कहीं भी उल्टी आ जाना, ठंडे मौसम में भी उल्टी का होना, यह सभी अस्वस्थ किडनी के लक्षण हैं। उल्टी की दवाई लेने के बावजूद भी यदि लक्षण वैसे ही हैं तो चिकित्सक का पास चले जाएं नहीं तो आप और अधिक बीमार पड़ जाएंगे और शरीर में जान तक नहीं बचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेशाब के रंग, मात्रा आदि पर भी ध्यान दें - फोटो : सोशल मीडिया
बार-बार पेशाब आना
यदि आपको रात में बार- बार पेशाब आ रही है तो इस बात को हल्के में न लें  क्योंकि यदि आपकी किडना खराब हो रही है तो बिल्कुल संभव है कि यह उसका प्राथमिक संकेत हो। इसलिए इस बात को गंभीरता से लेने के साथ ही अपने पेशाब के रंग, मात्रा आदि पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें