कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए काफी लंबे समय से एक अच्छी खबर आ रही है, और वो ये कि इस वायरस को मात देने के लिए कई तरह की वैक्सीन लगभग अपने आखिरी चरण में हैं तो कुछ वैक्सीन बनकर तैयार भी हैं, जिन्हें सिर्फ हरी झंड़ी मिलने की देरी है। ऐसे में हर देश चाह रहा है कि उसको ये वैक्सीन जल्द से जल्द मिल जाए, लेकिन क्या कोरोना वैक्सीन को पाना हर देश के लिए इतना आसान है? वैक्सीन पाने के लिए किसी तरह की कोई भगदड़ ना हो, इसके लिए लगभग सभी देशों की सरकारें अपने स्तर पर इंतजाम तो कर ही रही हैं, लेकिन इसके अलावा भी एक व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे विश्व को कोरोना वैक्सीन आसानी से मिल सकेगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।