फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desk Yoga Routine: डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान! रोज 5 मिनट करें ये योग, पीठ और गर्दन का दर्द होगा कम

Mon, 27 Jul 2026 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Office Yoga Routine For Workers: अगर आप ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो सिर्फ 5 मिनट का योग रूटीन गर्दन, कंधे, पीठ और कमर की अकड़न कम करने में मदद कर सकता है। इसमें गर्दन स्ट्रेच, शोल्डर रोल, कैट-काउ स्ट्रेच, सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट और गहरी श्वास जैसे आसान अभ्यास शामिल हैं, जिन्हें बिना किसी विशेष उपकरण के किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
डेस्क वर्क करवे वालों के लिए योग रूटीन - फोटो : AI

Yoga For Office Workers: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिन के 8 से 10 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं। चाहे ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से गर्दन, कंधे, पीठ और कमर में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। इतना ही नहीं, लगातार बैठने से शरीर की लचीलापन कम होने लगता है, रक्त संचार प्रभावित होता है और थकान जल्दी महसूस होने लगती है। धीरे-धीरे यह आदत मोटापा, खराब पोस्टर और मांसपेशियों की जकड़न जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

इन परेशानियों से राहत पाने के लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 मिनट का आसान योग रूटीन आपके शरीर को फिर से सक्रिय और ऊर्जावान महसूस कराने में मदद कर सकता है। इस रूटीन में ऐसे सरल योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शामिल हैं जिन्हें आप ऑफिस की कुर्सी के पास या घर में अपनी डेस्क के आसपास आसानी से कर सकते हैं।

नियमित अभ्यास से शरीर की अकड़न कम हो सकती है, मुद्रा में सुधार आ सकता है और काम के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं 5 मिनट का ऐसा योग रूटीन जो व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI

गर्दन स्ट्रेच 

  • एक मिनट गर्दन को स्ट्रेच करें।
  • इसके लिए सबसे पहले आराम से सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • धीरे-धीरे गर्दन को दाईं ओर झुकाएं और 10-15 सेकंड तक रोकें।
  • फिर बाईं ओर यही प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद गर्दन को आगे और पीछे हल्के से झुकाएं।
  • इस अभ्यास से गर्दन की मांसपेशियों का तनाव कम हो सकता है।
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली जकड़न में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच - फोटो : AI

शोल्डर रोल और आर्म स्ट्रेच

  • इस का अभ्यास 1 मिनट करें।
  • इसमें दोनों कंधों को धीरे-धीरे आगे और पीछे गोल घुमाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाकर अच्छी तरह स्ट्रेच करें और गहरी सांस लें।
  • फिर हाथों को आराम से नीचे लाएं।
  • यह अभ्यास कंधों के तनाव को कम करता है।
  • ऊपरी शरीर में रक्त संचार बेहतर बनाने में मदद करता है।

4 of 6
सीटेड कैट काऊ पोज - फोटो : adobe

सीटेड कैट-काउ स्ट्रेच

  • मार्जरी आसन के अभ्यास में एक मिनट का वक्त दे सकते हैं।
  • अभ्यास के लिए कुर्सी पर सीधे बैठें।
  • सांस लेते हुए छाती को आगे निकालें और पीठ को हल्का मोड़ें।
  • सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठुड्डी को नीचे लाएं।
  • इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं।
  • यह स्ट्रेच रीढ़ की लचक बनाए रखने में सहायक है।
  • लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
स्पाइनल ट्विस्ट - फोटो : adobe

सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

  • इस वर्कआउट को भी 1 मिनट का समय दे सकते हैं। 
  • कुर्सी पर बैठकर शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं और कुर्सी के पीछे का सहारा लें।
  • 15-20 सेकंड तक रुकें, फिर दूसरी ओर दोहराएं।
  • यह अभ्यास रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाने में मदद करता है।
  • कमर व पीठ के तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दफ्तर में काम करती महिला - फोटो : Adobe

 गहरी श्वास और ध्यान

  • आंखें बंद करें और आराम से बैठ जाएं।
  • नाक से गहरी सांस लें, 3-4 सेकंड तक रोकें और धीरे-धीरे छोड़ें।
  • इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं।
  • गहरी श्वास तनाव कम करने में सहायक है।
  • यह मानसिक शांति बनाए रखता है।
  • काम के दौरान फोकस बेहतर करने में मदद कर सकती है।


अतिरिक्त टिप्स

  • हर 45-60 मिनट में 2-3 मिनट के लिए अपनी सीट से उठें।

  • स्क्रीन की ऊंचाई आंखों के स्तर पर रखें।

  • पैरों को जमीन पर सीधा टिकाकर बैठें।

  • पर्याप्त पानी पिएं और आंखों को आराम देने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं।

  • यदि आपको पहले से गंभीर कमर, गर्दन या रीढ़ की समस्या है, तो नया व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें