साल 2021 अच्छी बुरी यादों के साथ बीत चुका है। एक नया साल, नई उम्मीदों के साथ आपके जीवन में आएगा। साल 2022 के आने का लोगों को इंतजार है लेकिन इस बीते हुए साल की यादें अब तक लोगों के जेहन में ताजा हैं और शायद हमेशा ताजा ही रहेंगी। वैसे तो साल 2021 की शुरुआत कोरोना वायरस के खतरे, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच हुई। जब लोग कोरोना के भय के साए में थे। ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड की किल्लत, संक्रमण से बचाव के लिए लगे प्रतिबंध को लोगों ने इस साल भी झेला। लेकिन कोरोना से हटकर भी देश में कई बड़ी घटनाएं हुईं जो देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं और लोग इन घटनाओं को हमेशा याद करेंगे। जनवरी से दिसंबर तक कई अच्छी और बुरी घटनाएं घटित हुई हैं, तो चलिए जानते हैं साल 2021 की सबसे बड़ी पांच घटनाओं के बारे में।