कोरोना वायरस महामारी पिछले साल से हमारे बीच है। हालांकि, पहली लहर के बाद संक्रमितों की संख्या कम जरूर हुई। लेकिन हमारी लापरवाही की वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई, जिसने भारत के लोगों पर जमकर कहर बरपाया। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों की जान तक ले ली। कोरोना ने लोगों के फेफड़ों पर अटैक किया, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने जैसी दिक्कतें सामने आईं। ऐसे में लोगों ने अपने फेफड़ों को मजबूत करने के लिए कई चीजों का सहारा लिया, क्योंकि कोरोना काल में फेफड़ों को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग की कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं? शायद नहीं, क्योंकि कई लोग योग के इन तरीकों पर विश्वास नहीं जताते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे योग की मदद से आप अपने फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं।